इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने निगम प्रशासक द्वारा शहर की जनता के हितों की चिंता किये बगैर निगम परिषद की बैठक में पारित विकास के 200 से अधिक प्रस्तावों को निरस्त करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे चुने गए जनप्रतिनिधियों और शहर की जनता का घोर अपमान निरूपित किया है। निरस्त किए गए ये प्रस्ताव भाजपा व कांग्रेस दोनों दलों के पार्षदों ने जन इच्छा एवं जनता की मांग पर पारित करवाए थे।
गोपी नेमा ने कहा कि विकास के किसी भी काम का परिषद में प्रस्ताव विभागीय अधिकारी एवं निगम आयुक्त द्वारा स्वीकृत, हस्ताक्षरित होकर ही चर्चा हेतु प्रस्तुत होता है। चर्चा के बाद वह स्वीकृत या अस्वीकृत होता है।
नेमा ने कहा कि इन 200 प्रस्ताव का कोई परीक्षण, गुण- दोष को आधार नहीं बनाते हुए सीधे निरस्त करना प्रशासक की तानाशाही या हठधर्मिता को दर्शाता है। इन प्रस्तावों से प्रभावित होने वाले वार्डों के नागरिकगण प्रस्ताव निरस्त होने पर पुनः छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
Related Posts
September 14, 2022 रिसर्च पर ध्यान नहीं देने से वैश्विक शैक्षिक परिदृश्य में हम पिछड़ गए – डॉ. धर
64वे स्थापना दिवस पर अभ्यास मंडल ने जाल सभागृह में 64 दीप जलाएं।
पुराने 3 सदस्यों […]
October 5, 2020 सांवेर से बीजेपी प्रत्याशी सिलावट की छवि बिगाड़ने का कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पर आरोप, बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत
इंदौर : भारतीय जनता युवा मोर्चे की क़ानूनी समिति के प्रदेश सह-संयोजक एडवोकेट भूपेन्द्र […]
May 16, 2021 ढलान की ओर कोरोना की दूसरी लहर, नए संक्रमित से ज्यादा ठीक हो रहे मरीज, ग्रोथ रेट हो रहा कम
इंदौर : कोरोना के वेग पर अब लगाम कसनी शुरू हो गई है या यूं कहें कि जिस सुनामी रफ्तार से […]
December 4, 2023 इंदौर में वायु गुणवत्ता में सुधार को लेकर महापौर ने सीओपी -28 में दिया प्रेजेंटेशन
इंदौर: महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने दुबई में 2 दिसंबर को सीओपी-28 (COP28) के लोकल […]
August 15, 2023 अभिनेता सनी देओल ने महू के इन्फेंट्री संग्रहालय में किया ध्वजारोहण
इन्फेंट्री संग्रहालय में ध्वजारोहण का मौका मिलना सम्मान की बात , बोले सनी देओल।
अपनी […]
April 28, 2021 सदर बाजार क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद में चले पत्थर, पुलिस ने पाया हालात पर काबू, आरोपियों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई
इंदौर : इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र की हरिजन कॉलोनी में मंगलवार- बुधवार रात दो […]
December 11, 2022 यातायात नियमों का पालन करने की पुलिसकर्मियों को दिलवाई गई शपथ
पुलिस कर्मियों ने ली स्वयं के साथ ही अपने परिजनों को भी यातायात नियमों का पालन करवाने […]