इंदौर : नगर निगम में उपायुक्त अरुण शर्मा और स्थापना शाखा के क्लर्क आबिद खान व महफ़ूज खान को निगम प्रशासक पवन कुमार शर्मा ने निलम्बित कर दिया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त जांच का सामना कर रहे आरोपी निगमकर्मी असलम को वेतन वृद्धि रोकने के साथ बहाल किए जाने के मामले को प्रशासक डॉ. पवन शर्मा ने गम्भीरता से लिया । बताया जाता है कि इस मामले में प्रशासक को अंधेरे में रखा गया था। जो फाइल भेजी गई थी उसमें लोकायुक्त प्रकरण का उल्लेख ही नहीं था। इसी के साथ स्थापना शाखा के अधीक्षक रहे मांजरेकर को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।
बता दें कि दो दिन पूर्व ही कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम परिषद में नेता प्रतिपक्ष रहीं फौजिया शेख अलीम के नेतृत्व में निगम प्रशासक डॉ. पवन कुमार शर्मा को ज्ञापन सौंपकर भ्रष्टाचार के आरोपी असलम खान को बहाल करने पर सख्त ऐतराज जताते हुए उचित कार्रवाई की मांग की थी।
Related Posts
August 15, 2022 बड़ी विपदा टली, कारम बांध से पानी का बहाव हुआ कम, कारगर रहा आपदा प्रबंधन
इंदौर : कारम बांध की चैनल से पानी का बहाव अब काफी कम होने से धार व खरगौन जिले के करीब […]
October 1, 2020 आबकारी विभाग ने जब्त की लाखों रुपए मूल्य की मदिरा और वाहन
इंदौर : सांवेर में विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर , जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार […]
March 9, 2025 देश – विदेश की महिला पहलवानों ने इंदौर में दिखाया अपना दम- खम
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधानसभा 1 के दलाल बाग़ में संपन्न हुआ कुश्ती का […]
November 4, 2022 बीजेपी में कभी नहीं रहा 75 वर्ष की उम्र का बंधन,बेवजह बनाया गया चर्चा का विषय – जटिया
75 वर्ष का नियम बीजेपी में कभी था ही नहीं, उसे तो बेवजह चर्चा का विषय बना दिया गया। […]
October 30, 2022 गुजरात के मोरबी में 140 बरस पुराना केबल ब्रिज टूटा, 50 से अधिक लोगों की नदी में डूबने से मौत..
रेनोवेशन के बाद इसी हफ्ते खुला था केबल ब्रिज।
400 लोगों के नदी में गिरने की है […]
May 26, 2024 भीषण गर्मी से परेशान राहगीरों को राहत पहुंचाने के लिए अहिल्या उत्सव समिति ने की अभिनव पहल
गर्मी का प्रकोप होने तक रोज होगा वितरण।
पहले दिन 10855 गिलास केरी पना वितरित किया […]
March 5, 2020 वार्डों में सम्पर्क कर कार्यकर्ताओं से एकत्रित की जाएगी आजीवन सहयोग निधि इंदौर : पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता […]