इंदौर : बीते तीन दिनों में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिले थे लेकिन शुक्रवार को उसमें कमीं आई। एमजीएम मेडिकल कॉलेज द्वारा जारी किए गए बुलेटिन में इंदौर में 14 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन्हें मिलाकर कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 249 हो गई है।
133 पाए गए निगेटिव ।
बुलेटिन में दी गई जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम तक लैब में जांच किये गए सैम्पल्स में 133 निगेटिव पाए गए। महज 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये सभी मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। 36 सैम्पल रिजेक्ट हो गए जबकि 300 सैम्पल्स फिलहाल अंडर प्रोसेस हैं।
सात सौ से अधिक नए सैम्पल्स मिले।
शुक्रवार 10 अप्रैल को कुल 779 सैम्पल्स जांच के लिए मेडिकल कॉलेज की लैब में प्राप्त हुए। इनमें से 563 इंदौर के और 216 अन्य जिलों के हैं। एमवायएच की ओपीडी में 105 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 22 संदिग्ध पाए गए।
अभी तक 28 मरीज हुए डिस्चार्ज।
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को 12 कोरोना मरीज पूरीतरह ठीक होकर घर लौटे। इन्हें मिलाकर अभी तक कुल 28 मरीज कोरोना को शिकस्त दे चुके हैं। इन सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Related Posts
June 9, 2024 पति की लंबी आयु की कामना के साथ की गई वट सावित्री की पूजा
इंदौर : अखंड सौभाग्य की प्राप्ति, पति की लम्बी आयु, सुख, समृद्धि की प्राप्ति हेतु तुलसी […]
March 28, 2022 आईएमए इंदौर के स्पोर्ट्स ओलंपियाड में डॉक्टरों ने दिखाई फिटनेस और दमखम
इंदौर : पिछले दिनों क्रिकेट सीरीज के आयोजन के बाद आईएमए की इंदौर शाखा ने रविवार (27 […]
June 5, 2023 महिला का मोबाइल छीनकर भागे आरोपी गिरफ्तार
छीना हुआ मोबाइल क्राइम ब्रांच ने किया बरामद।
भंवरकुआ थाना क्षेत्र के राजीव गांधी […]
April 21, 2021 नवलखा कांटाफोड़ मन्दिर में 10 और ऑक्सीजन मशीनें आई, लगे हाथ मरीजों को उपलब्ध कराई गई
इंदौर : शहर में कोरोना महामारी के निरंतर बढ़ रहे आंकड़ों को देखते हुए नवलखा स्थित […]
June 30, 2020 कोरोना अपडेट : 45 नए मरीज मिले, 3 ने गंवाई जान इंदौर : कोरोना संक्रमण से लगभग रोज 4 मौतें होने की बात आधिकारिक रूप से जारी आंकड़ों से […]
February 2, 2017 एलन समूह पर देशभर में 40 ठिकानों पर आयकर का शिकंजा, राजस्थान में 27 जगह जयपुर।राजस्थान सहित एलन कोचिंग समूह के देशभर में मौजूद 40 ठिकानों पर इनकम टैक्स […]
September 10, 2022 शिक्षा का चाहे हो व्यवसायीकरण पर गुणवत्ता बरकरार रहे – कुलपति रेणु जैन
अंतर महाविद्यालयीन वाद विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दमदारी से रखे […]