इंदौर : मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक अमित तोमर के निर्देश पर लंबे समय से बिजली बिलों की राशि का भुगतान नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर अधीक्षण यंत्री मनोज शर्मा, दक्षिण संभाग कार्यपालन यंत्री डीके तिवारी ने टीमें बनाई और सपना संगीता रोड पर आठ बकायादारों राजेश शुक्ला, अजय शर्मा, पुष्पा वासुदेव मूंदड़ा, अनिस अहमद खान, राजेश गुप्ता, सत्यपाल पाहवा आदि की दुकानें कुर्क करने की कार्रवाई प्रारंभ की। इन दुकानों पर लगभग दो वर्ष से कुल 5 लाख रूपए की बिल राशि बकाया थी। विद्युत कंपनी के इंजीनियर ऋषिराज सिंह ठाकुर, संजय पाटनकर समेत 6 कर्मचारियों की टीम ने सभी जगह कुर्की की कार्रवाई की। शाम तक दो बकायादारों ने 92 हजार रूपए जमा भी करा दिए। शहर अधीक्षण यंत्री ने बताया कि बकायादारों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Related Posts
September 28, 2022 मां, मातृभाषा और मातृभूमि के प्रति सम्मान का भाव जगाना समय की जरूरत
इंदौर : हमारी संस्कृति में नारी सदैव पूजनीय रही है। हमने आजादी तो हासिल कर ली पर अपने […]
August 1, 2021 25 वार्डों में किया जाएगा 1 से 18 वर्ष तक के बच्चों का सीरो सर्वे
इंदौर : जिले में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए हर स्तर पर व्यापक प्रबंध किए जा […]
June 18, 2021 दिगम्बर जैन समाज का उत्तम रिश्ते परिचय सम्मेलन 20 जून को
इंदौर : दिगम्बर जैन समाज युवा प्रकोष्ठ इंदौर का उत्तम रिश्ते युवक-युवती परिचय सम्मेलन […]
March 11, 2023 एसआई ने पत्नी और बच्ची की हत्या कर की ट्रेन से कटकर खुदकुशी
भोपाल : पुलिस की विशेष शाखा के सब इंस्पेक्टर सुरेश तायडे ने अपनी पत्नी और बच्ची को मार […]
April 14, 2021 अस्पताल के औचक निरीक्षण में विधायक शुक्ला ने जब्त किए 24 इंजेक्शन, उपलब्ध होने पर भी परिजनों से मंगवाए जा रहे थे रेमडेसीवीर
इंदौर : कोरोना के इलाज में उपयोगी रेमडेसीवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी की शिकायतें मिलने […]
November 4, 2020 उपचुनाव में बम्पर वोटिंग ने उड़ाई कांग्रेस- बीजेपी की नींद, औसत 69.93 फीसदी रहा मतदान
भोपाल : मप्र की 28 विधानसभा सीटों पर मंगलवार को छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण […]
October 24, 2020 विद्याधाम में रविवार को मनाई जाएगी विजयादशमी
इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर नवरात्र अनुष्ठान में 21 विद्वानों द्वारा […]