उज्जैन : सावन – भादौ माह में निकलने वाली सवारियों के क्रम में श्रावण के आखरी सोमवार को बाबा महाकाल की चौथी सवारी निकाली गई। राजाधिराज महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। भक्तों ने भावविभोर होकर बाबा महाकाल की अगवानी की।
शाम चार बजे मंदिर के सभा मंडप में भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद बाबा महाकाल चांदी की पालकी में चंद्र मोलेश्वर स्वरूप में प्रजा का हाल जानने निकले। महाकालेश्वर शिव तांडव स्वरूप में गरुड़ पर सवार होकर निकले और हाथी पर मन महेश स्वरूप में विराजित हुए। इसके पहले मंदिर के मुख्य द्वार पर राजा को पुलिस दल द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।
बाबा महाकाल की सवारी परंपरागत मार्ग से होकर रामघाट पहुंची जहा अवंतिकानाथ का शिप्रा के जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद सवारी निर्धारित मार्ग से वापस महाकाल पहुंची। सवारी में पुलिस का अश्वारोही दल,पुलिस टुकड़ी,भजन मंडलियां सहित जन प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। जगह – जगह सवारी का भव्य स्वागत किया गया। पूरे सवारी मार्ग पर बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए लाखों लोग घंटों सड़कों पर खड़े रहे।
Related Posts
December 1, 2024 रिलायंस ब्लैक फ्राइडे सेल में ग्राहक उठा सकेंगे आकर्षक छूट का लाभ
मुंबई : रिलायंस डिजिटल, ब्लैक फ्राइडे सेल लेकर आया है। 28 नवंबर से शुरू होकर 2 दिसंबर, […]
December 25, 2022 जनजातीय नृत्य को समर्पित लोक उत्सव का धमाकेदार आगाज
लंबार्डी, भील भगोरिया डांगी एवं सगाई चांदला नृत्य पेश किए गए।
शिल्प बाजार हुआ […]
February 1, 2022 पीछे की चिंता, आगे की सोच का, हर मनभावन, राग अमन कल्याण का बजट- मालू
इंदौर : वरिष्ठ बीजेपी नेता गोविंद मालू ने केंद्रीय बजट को मनभावन बताते हुए कहा कि […]
February 7, 2023 जाति व्यवस्था के लिए ब्राह्मण समाज को जिम्मेदार ठहराना गलत – शुक्ला
ब्राह्मण समाज से माफी मांगे आरएसएस प्रमुख।
इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने […]
December 14, 2020 चन्द्रभागा तक बनाई जा रही लिंक रोड का विस्तार पागनीसपागा तक किया जाए- मोघे
इंदौर : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व महापौर कृष्ण मुरारी मोघे का कहना है कि जवाहर […]
October 5, 2022 विजयादशमी पर मनाया जाएगा प्रभु वैंकटेश का जयंती महोत्सव
इंदौर : श्री लक्ष्मी वेंकटेश देवस्थान छत्रीबाग में दिनांक 05 अक्टूबर बुधवार को प्रभु […]
September 30, 2022 सलकनपुर देवी धाम पहुंचकर सीएम चौहान ने परिवार सहित की पूजा – अर्चना
मुख्यमंत्री चौहान ने सलकनपुर देवी धाम पहुंचकर माता विजयासन देवी की पूजा अर्चना […]