इंदौर शहर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कलेक्टर को लिखा पत्र।
इंदौर : बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने जावरा कंपाउंड में बीजेपी कार्यालय के पास स्थित शराब दुकान हटाने की मांग की है। उन्होंने इस सिलसिले में कलेक्टर आशीष सिंह को पत्र भी लिखा है। जब आकाश विजयवर्गीय क्षेत्र क्रमांक 03 के विधायक थे, तब उन्होंने भी इस दुकान को हटाने की अनुशंसा की थी, क्योंकि यह उनके कार्यालय के पास थी, हालांकि, उस समय प्रशासन ने उक्त शराब दुकान को नहीं हटाया और मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
अब यह मामला फिर से गर्माया है। भाजपा की शहर इकाई के नएनियुक्त अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कलेक्टर आशीष सिंह को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 01 अप्रैल से बीजेपी कार्यालय के पास स्थित यह शराब दुकान किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट की जाए। इस संबंध में मिश्रा और कलेक्टर के बीच चर्चा भी हो चुकी है। नगर अध्यक्ष मिश्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि जिला प्रशासन ने ये शराब दुकान नहीं हटाई तो वे कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन करेंगे। बताया जाता है कि रात के समय शराब पीने के शौकीन कई लोग समीप स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा के आसपास बैठकर शराब का सेवन करते हैं, जिससे माहौल खराब होता है।
Related Posts
April 10, 2024 इंदौर प्रेस क्लब के संस्थापक राजेंद्र माथुर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
सिटी रिपोर्टिंग के अग्रपुरुष रहे स्व. गोपीकृष्ण गुप्ता को भी किया याद।
इंदौर : देश […]
January 2, 2024 वेदांत का दर्शन संस्कारों की विकृति को रोकता है..
संत-महापुरुषों के सदकर्मों की सुगंध कभी नष्ट नहींहोती, अखंड वेदांत संत सम्मेलन में संत […]
September 1, 2020 अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ बप्पा को दी गई विदाई इंदौर : कोरोना संक्रमण के कारण इस बार गणेशोत्सव की वह धूम देखने को नहीं मिली, जिसके लिए […]
May 27, 2021 आयुष्यमान योजना में मरीज का इलाज नहीं किए जाने पर निजी अस्पताल को पंजीयन निरस्ती का नोटिस
इंदौर : आयुष्मान योजना का लाभ पात्र हितग्राही को नहीं देना एक निजी अस्पताल को महंगा […]
April 20, 2019 राहुल गांधी की नागरिकता पर उठे सवाल, नामांकन रद्द करने की मांग। नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता और शैक्षणिक योग्यता पर […]
September 22, 2023 मप्र के मुख्य सचिव के खिलाफ टिप्पणी को एनजीटी ने लिया वापस
भोपाल : पिछले दिनों नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी एनजीटी की केंद्रीय पीठ ने भोपाल के […]
April 4, 2021 उज्जैन के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग, मरीजों को अन्य अस्पतालों में किया शिफ्ट, 4 मामूली झुलसे
उज्जैन : उंज्जैन के फ्रीगंज स्थित पाटीदार हॉस्पिटल में रविवार दोपहर आग लगने से अफरा- […]