बीजेपी के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड शिवराज के नाम दर्ज
Last Updated: March 18, 2022 " 01:05 am"
भोपाल : बीजेपी के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड शिवराज सिंह चौहान के नाम दर्ज हो गया है। अब तक यह रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के नाम था। डॉ रमन सिंह 15 साल 10 दिनों तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे। 17 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 साल 11 दिन मुख्यमंत्री बने रहकर ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
चार बार मप्र के मुख्यमंत्री बनने वाले एकमात्र नेता।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मध्य प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री बनने वाले इकलौते नेता हैं।
वर्तमान मुख्यमंत्रियों में चौथे नम्बर पर हैं शिवराज।
बता दें कि वर्तमान मुख्यमंत्रियों में देश में सबसे लंबे समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड उड़ीसा के नवीन पटनायक, बिहार के नीतीश कुमार, नागालैंड के एन रियो के बाद चौथे नंबर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम है।