इंदौर : भाजपा नेता क्रांति वाजपेयी के घर गुरुवार रात किए गए हमले के मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने कुछ लोगों को बन्दी बनाया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक प्रजापत नगर में क्रांति वाजपेयी अपने परिवार के साथ रहते हैं। गुरुवार रात मोती तबेला से उत्कर्ष गार्डन में एक बारात जा रही थी। बारात जब प्रजापत नगर के पास से निकल रही थी, तो क्रांति वाजपेयी की पत्नी को घर के बाहर झगड़ने की आवाज आई। उन्होंने अपने घर की बालकनी में आकर युवकों वहां से जाने के लिए कहा। इससे गुस्साए युवक अपशब्द कहने लगे। इसी दौरान कुछ युवकों ने वाजपेयी के घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। साथ ही तलवार मारकर बाहर खड़ी बाइक को भी नुकसान पहुंचाया। बाद में पुलिस बल के साथ पहुंचे द्वारकापुरी और चंदन नगर टीआई ने हमले में शामिल कुछ युवकों को गिरफ्त में ले लिया।
बता दें कि क्रांति वाजपेयी युवा मोर्चा हेमू कालानी मंडल के अध्यक्ष और भाजपा की मुख्य शाखा के मंडल उपाध्यक्ष के पद पर हैं।
Related Posts
December 14, 2022 कांग्रेस से निष्कासित हो सकते हैं पटेरिया, नोटिस जारी कर किया जवाब – तलब
भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर कांग्रेस नेता राजा […]
October 17, 2020 पिछली कमलनाथ सरकार ने गरीबों को छत से रखा वंचित, केवल आइफा की चिंता की- शर्मा
सांवेर के विकास का संकल्प पत्र बीजेपी ने किया जारी।
इंदौर : बीजेपी कार्यालय बेस्ट […]
August 13, 2020 वाल्व युक्त मास्क पर जिला प्रशासन ने लगाया प्रतिबन्ध इंदौर : जिले में जन स्वास्थ्य की दृष्टि से एन-95 वाल्व मास्क (Particular With Valved […]
October 4, 2020 कोरोना संक्रमण को लेकर लोग बरत रहे लापरवाही, 16 फीसदी से ज्यादा मिले नए संक्रमित
इंदौर : बढ़ते सियासी संक्रमण के बीच कोरोना संक्रमण का खौफ अब लोगों के दिमाग से निकलता जा […]
August 10, 2023 गर्भावस्था के दौरान बालक तेजी से संस्कार ग्रहण करता है..
गर्भस्थ शिशु को उत्तम संस्कार युक्त बातें सुनाएं..
मराठी भागवत कथा में बोले […]
December 3, 2023 इंदौर जिले की नौ में से आठ विधानसभा में बीजेपी को बढ़त
कैलाश विजयवर्गीय और रमेश मेंदोला बड़ी जीत की ओर।
देपालपुर से कांग्रेस के विशाल पटेल […]
September 22, 2021 इंदौर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष चुने गए दिनेश पांडे, तीसरे स्थान पर रहे सौरभ मिश्रा
इंदौर : भारी गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुए इंदौर अभिभाषक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर […]