भोपाल बीजेपी हमेशा पिछड़ों के आरक्षण की पक्षधर रही है। उसने हमेशा पिछड़ा वर्ग को मुख्यधारा में लाने का काम किया है। पिछड़े वर्ग के तीन सीएम बीजेपी ने ही बनाएं हैं। कांग्रेस ने एक भी पिछड़ा वर्ग का सीएम नहीं बनाया और न ही नेता प्रतिपक्ष।
ये कहना है प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का। शुक्रवार को दिए बयान में उन्होंने कहा कि पिछड़ों के आरक्षण मामले में पेंच कांग्रेस ने फंसाया है। जब सरकार ने पंचायत चुनाव का ऐलान किया तब कांग्रेस रणछोड़दास बनकर कोर्ट चली गई।
पेड़ पर कांग्रेस लिख दें तो वो भी सुख जाएगा।
गृहमंत्री मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर हरे पेड़ पर कांग्रेस लिख दिया जाए तो वह भी पांच महीने में सुख जाएगा। 21मई को कतिपय लोगों द्वारा बंद के आह्वान के पीछे नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया।
17 मई को होगी रिव्यू पिटिशन पर सुनवाई।
गृहमंत्री मिश्रा ने अपने बयान में कहा कि मप्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटिशन दाखिल कर दी है। उसपर 17 मई को सुनवाई होगी। प्रदेश सरकार चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।मोडिफिकेशन के लिए सरकार ने अतिरिक्त समय देने की मांग की है। पंचायत चुनाव 2022 के परिसीमन के आधार पर हो, यह सरकार की मंशा है।
Related Posts
April 26, 2018 रेलवे क्रासिंग करते हुए स्कूल की वेन ट्रेन से भिड़ी- 13 बच्चों की मौत उत्तर प्रदेश: up के कुशीनगर में एक स्कूल वेन रेलवे से क्रॉस करते समय पैसेंजर ट्रेन 55075 […]
October 20, 2024 बारिश के बावजूद जत्रा में पहुंचे हजारों इंदौरी
जमकर की खरीददारी, स्वादिष्ट मराठी व्यंजनों का उठाया लुत्फ।
महाराष्ट्र की पारंपरिक […]
April 14, 2021 शवों के दाह संस्कार के लिए भी लग रही वेटिंग, पंचकुइया में बांटे जा रहे टोकन..!
इंदौर : कोरोना संक्रमण ने हालात इतने खराब कर दिए हैं कि जीते जी तो ठीक, मरने के बाद भी […]
August 17, 2022 शिवराज सिंह और नितिन गडकरी बीजेपी संसदीय बोर्ड से बाहर किए गए
बीजेपी संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति का पुनर्गठन।
नई दिल्ली : बीजेपी के […]
October 9, 2023 मालिक के घर चोरी कर भागे नौकर – नौकरानी पकड़े गए
डेढ़ लाख रुपए कीमत के जेवरात व अन्य सामान बरामद।
इंदौर : मालिक के घर नगदी व जेवरात […]
April 7, 2022 मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 19 अप्रैल को काशी विश्वनाथ की यात्रा पर रवाना होंगे श्रद्धालु
इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 19 […]
June 4, 2022 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते सारंगपुर नगर पालिका का सीईओ गिरफ्तार
राजगढ़ : सारंगपुर नगर पालिका के सीईओ अशोक भमोरिया को 10 हजार रूपए की रिश्वत लेते […]