बीजेपी में संगठन को विस्तार देने की व्यापक कार्यप्रणाली है, जो किसी अन्य दल में नहीं : रावत

  
Last Updated:  December 3, 2024 " 06:10 pm"

संगठन पर्व के तहत आगामी संगठन चुनाव के निमित्त इंदौर महानगर की कार्यशाला संपन्न।

इंदौर : संगठन पर्व के तहत आगामी संगठन चुनाव के निमित्त इंदौर महानगर की कार्यशाला जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में नगर पदाधिकारी, विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल निर्वाचन सहयोगी अपेक्षित थे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं इंदौर महानगर चुनाव अधिकारी रणवीर सिंह रावत ने कहा कि भाजपा का अपना एक लोकतंत्र है। संगठन को विस्तार देने की व्यापक कार्य प्रणाली है जो किसी अन्य संगठन में नहीं है। 2 सितंबर से प्राथमिक सदस्यता से हमारा संगठन पर्व प्रारंभ हुआ था जिसमें इंदौर और मध्य प्रदेश ने कीर्तिमान स्थापित किया है। इंदौर नगर द्वारा बहुत कम समय में बूथों का गठन भी कर लिया गया है। अब 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन एवं मंडल टोली का गठन करना है। मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु कुछ मापदंड तय किए गए हैं, जिसमें मंडल अध्यक्ष की आयु 45 वर्षों से कम होना चाहिए साथ ही मंडल या जिले में पूर्व पार्टी पदाधिकारी होना आवश्यक है। उस पर किसी तरह की अनुशासनहीनता की कार्रवाई न हुई हो, साथ ही किसी प्रकार का आर्थिक अपराध उस पर ना चल रहा हो ऐसे 3 से 4 कार्यकर्ताओं के नाम सामूहिक निर्णय के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी को देना होंगे। मंडल निर्वाचन के बाद प्रत्येक मंडल से एक प्रतिनिधि नियुक्त किया जाएगा जो नगर निर्वाचन मंडल का सदस्य होगा। इस ही प्रकार 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक नगर अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। नगर अध्यक्ष के लिए आयु 60 वर्ष से कम होना चाहिए। कार्यकर्ता दो बार का सक्रिय सदस्य होने के साथ किसी न किसी निर्वाचक मंडल के 10% सदस्य उसके प्रस्तावक होना आवश्यक है।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने कहा कि उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊंचाई देने का कार्य किया है। हम सब मिलकर मंडल चुनाव का कार्य करेंगे। हमें सर्वसम्मति से निर्वाचन कार्य करते हुए आने वाले समय में पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाना है।

कार्यशाला का संचालन नगर महामंत्री सुधीर कोल्हे ने किया। आभार नगर महामंत्री संदीप दुबे ने माना।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णमुरारी मोघे , प्रदेश उपाध्यक्ष जीतू जिराती, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक गोलू शुक्ला, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, संजय शुक्ला, पूर्व महापौर श्रीमती उमा शशि शर्मा , नगर महामंत्री श्रीमती सविता अखंड मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *