इंदौर : चोरी के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन मोबाइल बुलाकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तार इंदौर से भी जुड़ गए हैं। इस गिरोह से इंदौर के कई मोबाइल कारोबारियों ने भी महंगे मोबाइल सस्ते में खरीदे हैं। इन कारोबारियों को चिन्हित कर लिया गया है। जल्दी ही इन्हें गिरफ्तार कर मोबाइल जब्त किए जाएंगे।
बालाघाट पुलिस ने किया था भंडाफोड़।
मध्यप्रदेश की बालाघाट पुलिस ने पिछले दिनों इस गिरोह का भंडाफोड़ किया था । सबसे पहले पुलिस ने गिरोह के सरगना हुकुम सिंह और मनोज को पकड़ा। बाद में इसमें शामिल झारखंड और आंध्र प्रदेश के 6 लोग भी पुलिस के शिकंजे में आ गए। इस गिरोह ने देश के कई शहरों में इसी तरह चोरी के क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन मोबाइल बुलाएं और उन्हें कम कीमत पर बेच दिया। आरोपियों से अभी तक करीब 300 मोबाइल तथा 10,00,000 रुपए बरामद किए जा चुके हैं। गिरोह के सदस्यों से चोरी के 75 क्रेडिट कार्ड भी बरामद हुए हैं। यह लोग चोरी के क्रेडिट कार्ड से किसी और के पते पर ऑनलाइन मोबाइल फोन बुलवाकर उन्हें बाजार में बेचते थे।
इंदौर के कई दुकानदारों को बेचे मोबाइल।
गिरोह ने इंदौर के मोबाइल कारोबारियों को भी कई मोबाइल बेचने की बात स्वीकार की है। पिछले दिनों बालाघाट पुलिस की एक टीम ने दौरा कर गिरोह द्वारा बताए गए नामों की तस्दीक की है। सूत्रों के मुताबिक इंदौर के सौ से ज्यादा कारोबारी गिरोह के संपर्क में थे।
Related Posts
September 14, 2022 पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास
इंदौर : अपनी ही पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा और […]
June 7, 2025 अब तेंदुलकर – एंडरसन ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी भारत -इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
इंदौर : भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज अब एक नई ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी, जिसका […]
March 11, 2022 भोपाल में निजी विधि संस्थान में छात्राओं के कथित यौन शोषण का मामला उजागर
भोपाल : देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय विधि संस्थान (एनएलआईयू) की करीब 100 छात्राओं के […]
August 25, 2024 हर विकासखंड के एक गांव को बरसाना के रूप में किया जाएगा विकसित : मुख्यमंत्री यादव
भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और सिद्धांतों का किया जाएगा प्रसार ।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]
January 13, 2023 डकैती डालने की योजना बना रही गैंग पकड़ाई, वाहन चोर भी निकले बदमाश
हथियार व चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद।
इंदौर : पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना […]
November 28, 2022 मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस लिमिटेड, कटनी में हुई डकैती का पर्दाफाश, दो बदमाश गिरफ्तार
आरोपियों से दो मोटर साइकिल, नकदी व घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा बरामद।
अन्य फरार […]
August 15, 2024 इंदौर में एक और बड़ी आईटी कंपनी का पदार्पण, मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने किया कार्यालय का शुभारंभ
इंदौर : आईटी सेक्टर में इंदौर को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]