महापौर द्वारा निगम के नवीन भवन का निरीक्षण।
शेष रहे कार्यो को पूर्ण कर वर्षाऋतु के पूर्व विभागो को करेगे शिफ्ट।
इंदौर : नगर निगम के नवीन भवन निर्माण कार्यो का सोमवार को महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जनकार्य प्रभारी राजेन्द्र राठौर, महापौर परिषद सदस्य राजेश उदावत, नंदकिशोर पहाडिया,अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, देवधर दरवई, मनोज पाठक, व अन्य उपस्थित थे।
महापौर भार्गव ने निरीक्षण के दौरान भवन के शेष रहे कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के पूर्व ही निगम के विभिन्न विभागों को नए भवन में स्थानांतरित करने का कार्य किया जाएगा। नए भवन में फर्नीचर, बैठक, पेयजल व्यवस्था के साथ ही शौचालय व्यवस्था आदि के कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाएंगे। उन्होंने कहा कि निगम के पुराने भवन के स्थान पर नवीन भवन निर्माण को लेकर भी संबंधितो को निर्देशित किया गया है। महापौर ने कहा कि निगम का नवीन भवन प्रदेश का पहला आयकॉनिक भवन होगा, जो कि जनता की सुविधा के लिये और जनता के लिये बनेगा।
Related Posts
January 30, 2024 रफी अवॉर्ड से सम्मानित की गई गायिका अर्पिता बोबडे
संस्था उत्कर्ष की ओर से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया सम्मानित।
रफी के गाए गीतों […]
November 4, 2019 कमलनाथ सरकार के खिलाफ बीजेपी का जंगी प्रदर्शन, जलाई बिजली के बिलों की होली। इंदौर : मप्र की कमलनाथ सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सोमवार को बीजेपी के नेता व […]
August 24, 2019 मोदी सरकार में कई बड़े फैसलों के शिल्पकार रहे अरुण जेटली नई दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली नहीं रहे। शनिवार (24 अगस्त) को एम्स में उनका […]
February 11, 2023 बड़े बकायादारों के खिलाफ नगर निगम ने की जब्ती/कुर्की की कार्रवाई
कई संस्थानों को किया गया सील।
इंदौर : करदाताओं से बकाया संपतिकर, व जलकर की राशि वसुल […]
February 27, 2025 इंदौर प्रेस क्लब में महाशिवरात्रि पर सजा भोलेनाथ का दरबार
इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब परिसर स्थित बिलपित्रेश्वर शिव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर […]
July 20, 2021 शराब कारोबारी को गोली मारने वाले आरोपियों पर इनाम घोषित, आशियानों पर भी चलेंगे बुलडोजर
इंदौर : शराब कारोबारी अर्जुन ठाकुर को गोली मारकर फरार हुए आरोपियों पर पुलिस ने इनाम […]
May 19, 2024 दूरसंचार क्रांति ने बदलकर रख दी है हमारी दुनिया : भाटिया
यूपीए ट्रांजेक्शन से भारत बना रहा है नया रिकॉर्ड।
इंदौर : दूरसंचार क्रांति ने हमारी […]