इंदौर: घरेलू गैस व खाद्यान्न की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ महिला कांग्रेस ने भी मैदान संभाला। हालांकि उनके विरोध प्रदर्शन के तरीके को कई लोगों ने अनुचित बताया। दरअसल कांग्रेस नेत्रियां प्रदर्शन के दौरान गैस की खाली टंकियों को पैरों से धकाते हुए मरीमाता चौराहे से पोलो ग्राउंड पेट्रोल पंप तक लेकर गई। लोगों का कहना था कि जिस गैस की टँकी से घर का भोजन पकता है, उसको इसतरह लतिया कर ले जाना ठीक नहीं है।
बहरहाल, खाली तेल के डिब्बे, तेल की खाली बोतल हाथों में लिए कांग्रेस नेत्रियों ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इंदौर महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष रीटा डागरे, संगीता लश्करी, टीना चौहान, पिंकी शर्मा, ममता बाथम, मानसी खरे एवं सैकड़ों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
Related Posts
January 31, 2024 इंदौर में सरकारी जमीन से हटाए गए कई अवैध निर्माण
जिला प्रशासन द्वारा भू-माफियाओं के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई।
लगभग 10 करोड़ रूपये मूल्य की […]
June 18, 2020 नियम- शर्तों के साथ प्रशासन ने दी सैलून खोलने की अनुमति इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने ब्यूटी पार्लर, हेयर कटिंग सैलून के संचालन की अनुमति […]
July 29, 2021 बैंक में डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार, धारदार हथियार बरामद
इंदौर : बैंक में डकैती डालने की योजना बनाते हुए 5 बदमाश पुलिस थाना लसूड़िया की गिरफ्त […]
December 25, 2019 इंदौर एकेडमी ने प्रकाश सोनकर स्मृति गोल्ड कप फुटबॉल स्पर्धा जीती इंदौर : लगभग 10 हजार दर्शकों के बीच दमदार प्रदर्शन करते हुए इंदौर एकेडमी ने प्रकाश […]
July 16, 2021 सोशल मीडिया के जरिए तीन साल की मासूम को परिजन से मिलाया गया, पुलिस के प्रयासों को मिली सफलता
इंदौर : थाना राजेंद्र नगर क्षेत्र के रहवासी को शिवधाम मंदिर के पास एक 03 वर्षीय मासूम […]
March 19, 2024 ब्रजेश बागोरा नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए रेफरी नियुक्त
अमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की नियुक्ति।
24 मार्च से अहिल्या नगर महाराष्ट्र […]
November 17, 2021 चेन लूट सहित अन्य लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
इंदौर : कनाड़िया पुलिस ने चेन लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी चेन […]