इंदौर : ठंड के मौसम में मावठे की पहली बारिश ने इंदौर को भिगो दिया। शुक्रवार सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था जो रुक- रुक कर रात तक चलता रहा। बिन बुलाए मेहमान की तरह आकर बरसे बादलों ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया। दफ्तरों में उपस्थिति कम रही वहीं फुटपाथ पर बैठकर सामान बेचने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश से तापमान में आई गिरावट।
गुरुवार से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। जो शुक्रवार को बरस पड़े। मावठे की इस बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और मौसम ठंडा हो गया। घरों से निकले लोगों को गर्म कपड़ों के साथ छाते अथवा रेनकोट का भी सहारा लेना पड़ा। अधिकतम तापमान में करीब 9 फीसदी की कमीं दर्ज की गई, वहीं रात का तापमान भी 17 डिग्री तक पहुंच गया।
अरब सागर में बने सिस्टम का असर।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अरब सागर में बने सिस्टम की वजह से मप्र सहित देश के विभिन्न इलाकों हल्की और मध्यम बौछारें पड़ रही हैं। शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के भी सक्रिय होने की संभावना को देखते हुए बादल छाए रहेंगे और बारिश का दौर भी चलता रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 16 दिसम्बर तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। उसके बाद मौसम साफ होते ही ठंड बढ़ सकती है।
Related Posts
July 5, 2021 6 जुलाई से फतेहाबाद रूट से चलेगी इंदौर- जोधपुर ट्रेन
इंदौर : कोरोना संक्रमण न्यूनतम स्तर पर पहुंचने के बाद ट्रेनों में यात्रियों की संख्या […]
August 23, 2020 नालंदा परिसर में अवैध निर्माणाधीन मकान किया गया ध्वस्त इंदौर : हाउसिंग बोर्ड द्वारा विकसित की गई नालंदा परिसर कॉलोनी में नाले किनारे स्थित […]
August 16, 2020 लोक अभियोजन कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस इंदौर : 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अभियोजन कार्यालय में जिला लोक अभियोजन […]
May 3, 2024 मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने हेतु व्यक्तिगत संपर्क पर दिया जाएगा जोर
लोकसभा निर्वाचन 2024
सरल, सुगम, निष्पक्ष, निर्विघ्न तथा शांतिपूर्ण रूप से मतदान […]
March 11, 2022 ख्यात चित्रकार जामिनि रॉय के ड्रॉइंग्स की दो दिनी प्रदर्शनी का आगाज
कॉफ़ी टेबल बुक का किया गया विमोचन।
स्व. प्रभु जोशी को समर्पित है यह दो दिवसीय कला […]
March 21, 2024 कविताओं से सजा कार्यक्रम संकर्षण V/A स्पृहा 26 मार्च को
सानंद के मंच पर देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागृह खंडवा रोड में होगी कार्यकम की […]
July 14, 2021 मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट, सारे विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल याने दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा […]