इंदौर : महू में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले दरिंदे को पुलिस ने अदालत में पेश किया। वकीलों और जनता में आरोपी के प्रति आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट खुलते ही उसे पेश कर दिया। कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर आरोपी अंकित को पुलिस के हवाले कर दिया।
माता- पिता के साथ सो रही मासूम को किया था अगवा।
आरोपी अंकित विजयवर्गीय निवासी शंकर खिलौना का बगीचा, महू ने स्थानीय रेलवे ब्रिज के नीचे माता- पिता के साथ सो रही 4 वर्षीय मासूम को अगवा कर लिया। बाद में बच्ची के साथ घिनौनी हरकत कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो आरोपी बच्ची को उठाकर ले जाता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वृद्ध महिला के साथ भी गलत हरकत का किया था प्रयास।
बताया जाता है कि तीन साल पहले आरोपी अंकित ने एक वृद्ध महिला के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया था। लोगों को पता चला तो उन्होंने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी थी। हालांकि वृद्ध महिला पढ़ी- लिखी नहीं होने से उसने रिपोर्ट नहीं लिखवाई थी। इसके चलते आरोपी अंकित के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाई। हैरत की बात तो ये है कि आरोपी की पत्नी प्रेग्नेंट है। कुछ ही दिनों में वह बाप बनने वाला है, बावजूद इसके उसने मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाकर उसकी हत्या कर दी।
Related Posts
December 26, 2021 जनजातीय लोक कलाओं को समर्पित मालवा उत्सव की रंगारंग शुरुआत
इंदौर : कोरोना के चलते दो वर्ष के अंतराल बाद लोक संस्कृति मंच द्वारा नगर निगम इंदौर व […]
July 6, 2023 छत्रपति शिवाजी महाराज ने लोक कल्याणकारी राज्य का आदर्श पेश किया : होसबोले
इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान माला "चिंतन-यज्ञ" […]
October 13, 2020 सांवेर में सिलावट का सघन जनसम्पर्क, लोगों से विकास के लिए बीजेपी को वोट देने का किया आग्रह
इंदौर : साँवेर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट लगातार भ्रमण करते […]
September 22, 2023 संसद में महिला आरक्षण बिल पारित होने पर बीजेपी महिला मोर्चा ने मनाया जश्न
महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देकर […]
September 16, 2022 फॉर्म जीएसटीआर – 3 बी में संशोधन को लेकर टीपीए ने दिए सुझाव
इंदौर : सीबीआईसी ने फॉर्म जीएसटीआर 3 बी के सरलीकरण और संशोधन के लिए करदाताओं और टैक्स […]
July 25, 2023 आपसी सौहार्द्र, एकता और शांति के साथ मनाएं जाएंगे आगामी त्योहार
आयोजकों के वॉलेंटियर भी व्यवस्था में बनेंगे सहभागी।
शांति समिति की बैठक […]
December 1, 2024 मंत्री समर्थक और उसके साथियों ने की डेयरी में तोड़फोड़
डेयरी संचालक की पत्नी से की अभद्रता, कर्मचारी से की मारपीट।
आरोपियों के खिलाफ पहले […]