मोदी सरकार की कारगर विदेश नीति के कारण भारतीय संस्कृति का परचम दुनिया में लहरा रहा – शर्मा

  
Last Updated:  January 8, 2023 " 09:14 pm"

भाजपा विदेश विभाग द्वारा मीट अप-2023″ कार्यक्रम का आयोजन।

भाजपा कार्यालय पर जुटे 15 देशों से पधारे प्रवासी भारतीय।

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश विदेश विभाग द्वारा “मीट अप-2023” कार्यक्रम का आयोजन इंदौर भाजपा कार्यालय में रखा गया। इस कार्यक्रम में ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (ओएफबीजेपी) के विभिन्न देशों के प्रतिनिधि एवं देश के अलग-अलग राज्यों के विदेश विभाग के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, विशिष्ट अतिथि हितानन्द शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री, मुरलीधर राव प्रदेश प्रभारी, कविता पाटीदार राज्यसभा सांसद, डॉ. विजय चौथाईवाले राष्ट्रीय प्रभारी विदेश विभाग, भाजपा, शंकर लालवानी सांसद, इंदौर, पुष्यमित्र भार्गव महापौर इंदौर, गौरव रणदिवे नगर अध्यक्ष के स्वागत से की गई।

इस दौरान देश व विदेश से पधारे ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (ओएफबीजेपी) और विदेश विभाग के प्रतिनिधियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

अतिथि देवो भव: को जीने वाला शहर है इंदौर।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यक्रम तो होते रहते हैं परंतु हम उत्साहित इसलिए है क्यों कि दुनिया के अन्य देशों में भारत का नाम रोशन करने वाले आज भाजपा कार्यालय पर उपस्थित हैं। मालवा अपनी संस्कृति के लिए चिर परिचित है अगर यूं कहे कि अतिथि देवो भव का भाव सबसे अच्छी तरह व्यक्त करने वाला शहर इंदौर और मालवा है। मध्य प्रदेश आप सभी का पलक पावडे बिछा कर स्वागत करता है भारतीय संस्कृति का अभ्युदय जिस प्रकार देश – विदेश में हो रहा है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कारगर विदेश नीति के कारण संभव हो पा रहा है।

डिजिटल क्रांति का श्रेय पीएम मोदी को।

कार्यक्रम के अतिथि डॉ. विजय चौथाईवाले राष्ट्रीय प्रभारी, विदेश विभाग भाजपा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत में डिजिटल क्रांति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने हमें सिखाया कि अपने अच्छे कार्यों के बारे में दुनिया भर में संदेश फैलाते रहना चाहिए ताकि अन्य लोग भी आपसे प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें।

भारत ने विश्व को प्रेरणा दी है।

प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि भारत ने दुनिया को हमेशा कुछ ना कुछ देने का काम किया है। भारतीय संस्कृति में माना जाता है कि विश्व हमारा परिवार है, जिसे हम वसुधैव कुटुंबकम कहते हैं। भारत ने हमेशा दुनिया को प्रेरणा देने का काम किया है, इसलिए भारत विश्व गुरु कहलाता है।

कार्यक्रम का संचालन विदेश विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. दिव्या गुप्ता ने किया। विदेश विभाग प्रदेश सह-संयोजक रोहित गंगवाल ने स्वागत भाषण दिया डॉ. सुधांशु गुप्ता ने आभार प्रकट किया।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *