इंदौर : बीते दो- तीन दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। 25 मार्च को तेज आंधी चलने के साथ मौसम में आए बदलाव का असर अभी भी जारी है। समूचे मालवा- निमाड़ में मौसम का बदला मिजाज दिखाई दे रहा है। गुरुवार रात इंदौर में गरज- चमक के साथ तेज बारिश हुई। रुक रुक कर बारिश का ये सिलसिला शुक्रवार सुबह तक चलता रहा। मावठे की इस बारिश से तापमान में गिरावट आ गई और मौसम में ठंडक घुल गई। आसमान में बादल अभी भी छाए हुए हैं और बारिश की संभावना बनी हुई है।
ओले गिरने से फसलों को हुआ नुकसान।
मालवा- निमाड़ के साथ प्रदेश के कई अंचलों में बारिश के साथ ओले गिरने की भी खबर मिली है। किसानों की माने तो ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है।
बार- बार गुल होती रही बिजली।
बारिश और बिजली का छत्तीस का आंकड़ा हमेशा से रहा है। गुरुवार रात बारिश होते ही इंदौर शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। कहीं बिजली जल्दी लौट आई तो कुछ क्षेत्रों में लोगों को घंटों अंधेरे में गुजारने पड़े। बिजली की की आंख- मिचौनी का ये सिलसिला शुक्रवार सुबह भी चलता रहा।
Related Posts
January 4, 2022 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का शुरू हुआ टीकाकरण, इंदौर में पहले दिन 52 हजार बच्चों ने लगवाया टीका
इंदौर : इंदौर जिले में सोमवार से उमंग और उत्साह के साथ मिशन 15-18 प्रारंभ हुआ। इस मिशन […]
December 11, 2021 श्रीराम मंदिर, राजेन्द्र नगर में 12 दिसम्बर से मनाया जाएगा दत्त जयंती उत्सव
इंदौर : आध्यात्मिक साधना मंडळ, महाराष्ट्र समाज और तरुण मंच द्वारा सात दिवसीय दत्त जयंती […]
November 13, 2021 बाणगंगा पुलिस ने किया सुरक्षा गार्ड के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, साथी गार्ड ही निकला हत्यारा
इंदौर : पुलिस थाना बाणगंगा नें 48 घण्टे में सुरक्षा गार्ड के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा […]
October 18, 2022 नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
सांसद शंकर लालवानी और भाजपा जिला अध्यक्ष डाॅ. राजेश सोनकर ने नियुक्ति पत्र भेंट […]
January 8, 2025 पीठ की चोट के चलते कुछ हफ्तों तक मैदान से दूर रहेंगे बुमराह..!
मुंबई : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन जसप्रीत बुमराह खेल के […]
September 6, 2021 मार्जिन का मतलब समझाया सरोज कुमारजी ने
🔻कीर्ति राणा
शिक्षक दिवस पर मुझे तीन शिक्षकों की खास तौर पर याद आ रही है। एक पीएमबी […]
March 1, 2021 स्वरित के शास्त्रीय गायन ने श्रोताओं का जीता दिल
अभिनव कला समाज एवं स्टेट प्रेस क्लब का आयोजन 'का करूँ सजनी..
इंदौर : शहर के […]