इंदौर : शहर के राऊ बायपास सर्कल पर यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए फ्लाईओवर की एक भुजा का लोकार्पण किया गया। इस आयोजन में सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
सांसद शंकर लालवानी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फ्लाईओवर से न केवल बायपास क्षेत्र में ट्रैफिक सुगम होगा बल्कि यात्रियों का समय भी बचेगा। कार्यक्रम में विधायक मधु वर्मा ने कहा कि यह फ्लाईओवर क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
1.2 किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर, 43 करोड़ रूपये की लागत से तैयार।
फ्लाईओवर की यह भुजा महाराष्ट्र से इंदौर की ओर आने वाले वाहनों के लिए खोली गई है। यह 1.2 किलोमीटर लंबा है और इसे 43 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। जल्द ही फ्लाईओवर की दूसरी भुजा को भी शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यहां का यातायात पूरी तरह सुचारू हो सकेगा। राऊ बायपास सर्कल पर रोजाना लगभग 1 लाख वाहनों के यातायात का दबाव होता है। इस फ्लाईओवर से यहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
Related Posts
June 18, 2023 सानंद गोष्ट सांगा प्रतियोगिता में भाग्यश्री कामथ प्रथम स्थान पर रही
इंदौर : सानंद न्यास द्वारा आयोजित आजी - आजोबा गोष्ट सांगा प्रतियोगिता का फायनल शनिवार […]
November 16, 2024 पत्रकारिता सम्मान समारोह 01 दिसंबर को
युवा और वरिष्ठ पत्रकारों का किया जाएगा सम्मान।
स्व. लक्ष्मणसिंह गौड़ फोटोग्राफी […]
April 10, 2025 बस्ती चलो अभियान के तहत मंत्री विजयवर्गीय ने किया संवाद
वार्ड क्रमांक 04 के दो बूथों पर पहुंचकर की रहवासियों से भेंट।
इंदौर : कैबिनेट मंत्री […]
September 20, 2023 आईडीए परिसर में विराजित हुए मंगलमूर्ति श्री गणेश
अध्यक्ष चावड़ा और अधिकारी, कर्मचारियों ने भक्तिभाव के साथ की पूजा अर्चना।
इंदौर : […]
October 31, 2020 संयुक्त भारतीय धर्म संसद की केंद्रीय समिति में लिए गए रामचरण दास महाराज
इंदौर : बड़ा गणपति, पीलियाखाल स्थित हंसदास मठ के महामंडलेश्वर महंत श्री रामचरणदास महाराज […]
February 4, 2020 कांग्रेस के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए सक्रिय हुई बीजेपी इंदौर: (कीर्ति राणा) प्रदेश की अधिकांश नगर पंचायतों, पालिकाओं में पांच साल का कार्यकाल […]
November 1, 2023 दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र है भारत
भारत में सभी मतदाताओं को मतदान का एक समान अधिकार है।
स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश की […]