गोदाम में रखा 200 क्विंटल राशन किया जब्त।
इंदौर : एम आई सी सदस्य मनीष मामा राशन माफिया पर लगातार शिकंजा कस रहे हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर उनहोंने शासकीय राशन की कालाबाजारी का पर्दाफाश करते हुए गांधीनगर स्थित गोदाम पर छापामार कर करीब 200 क्विंटल गेहूं और चावल पकड़ा।
हिंदू संगठन के कन्नू मिश्रा और मानसिंह राजावत की सूचना पर गांधीनगर स्थित अवैध राशन के भंडारण एवं गोदाम की जानकारी मिलने पर मनीष मामा ने वहां दबिश दी। गोदाम में बड़ी मात्रा में अवैध चावल जो प्रथम दृष्ट्या सरकारी प्रतीत हो रहा था, संग्रहित था। अवैध राशन का परिवहन करने वाला लोडिंग रिक्शा भी वहां खड़ा मिला।
इसकी जानकारी मनीष शर्मा मामा ने कलेक्टर इंदौर, फूड कंट्रोलर मारू एवं उनके टीम को दी। इस पर खाद्य विभाग के वरिष्ठ सहायक अधिकारी राहुल शर्मा, अंकुर गुप्ता एवं शिव व्यास मौके पर पहुंचे। जांच में सरकारी राशन की इस कालाबाजारी में किसी खलील गंजा निवासी जिंसी हाट का नाम सामने आया है। खाद्य विभाग ने गोदाम में रखा करीब 200 क्विंटल गेहूं – चावल जब्त कर गोदाम को सील कर दिया है। गोदाम पर रखा लोड़िंग रिक्शा भी जब्त किया गया है।
Related Posts
July 2, 2022 मेरे महापौर रहते इंदौर को मिला श्रेष्ठ रहने लायक शहर का तमगा – मोघे
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे ने शुक्रवार […]
September 21, 2021 सांसद लालवानी ने अमर्यादित ढंग से गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर जताई नाराजगी
इंदौर : जवाहर टेकरी पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन में अमर्यादित तरीका अपनाकर लोगों की […]
June 13, 2020 कोविड अस्पतालों में स्थापित होंगे परामर्श केंद्र इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने इंदौर संभाग के समस्त शासकीय एवं निजी कोविड-19 […]
November 12, 2022 महाकाल लोक परिसर में इसी माह प्रारंभ हो जाएंगी 5 जी इंटरनेट सेवाएं
इंदौर को भी जल्द मिलेगा लाभ।
एमपीआईडीसी के प्रबंध संचालक मनीष सिंह ने रिलायंस के […]
February 19, 2023 विद्याधाम में महाशिवरात्रि पर लगा रहा भक्तों का मेला
अभिषेक, शिव महिमा स्तोत्र, लक्ष्यार्चन आराधना सहित संपन्न हुए विभिन्न […]
July 16, 2021 भोपाल के हबीबगंज की तर्ज पर होगा इंदौर रेलवे स्टेशन का विकास- डीआरएम
इंदौर : मां अहिल्या की नगरी इंदौर के रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप देने की तैयारी की जा […]
December 20, 2024 पालकी यात्रा के साथ संपन्न हुआ नाना महाराज संस्थान में दत्त जयंती महोत्सव
इंदौर : श्री नाना महाराज तराणेकर संस्थान, स्नेहलतागंज में आयोजित दत्त जयंती महोत्सव का […]