इंदौर : कोरोना के मरीजों के इलाज में उपयोगी साबित हो रहे रेमडेसीवीर इंजेक्शन की बढ़ी मांग को देखते हुए इसकी कालाबाजारी होने लगी है। रविवार को लॉकडाउन होने से ज्यादातर मेडिकल स्टोर भी बन्द थे। कालाबाजारी करने वालों ने इसका फायदा उठाया। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के बाहर कुछ लोग ये कहकर रेमडेसीवीर बेच रहे थे कि उनके पास ज्यादा हो गए हैं। जरूरतमंद कई लोगों ने इनसे ये इंजेक्शन ढाई से 5 हजार रुपए तक में खरीदे।
खिरकिया से आए रवींद्र भंडारी ने बताया कि उनके पिता सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती हैं। उनके फेफड़ों में 80 फ़ीसदी संक्रमण है। हमसे रेमडेसीवीर इंजेक्शन की व्यवस्था करने को कहा गया था। रविवार व लॉक डाउन होने से मजबूरी में उन्हें सड़क पर बेच रहे लोगों से दो इंजेक्शन खरीदने पड़े।
दुकानदार वसूल रहे मनमाने दाम।
रेमडेसीवीर की कमीं बताकर कुछ मेडिकल शॉप वाले भी मनमाने दाम वसूल रहे हैं। कई बार भटकने के बाद भी यह इंजेक्शन नहीं मिल पाता। कुल मिलाकर संकट काल में भी कुछ लोग जरूरतमंदों की मजबूरी का फायदा उठाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
Related Posts
July 19, 2024 माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप होने से दुनियाभर में मचा हड़कंप
अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों में रेल, हवाई सेवाएं हुई ठप।
भारत में भी विमान सेवाओं […]
December 23, 2023 नि:शुल्क दंत शिविर का सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ
इन्दौर : सामाजिक संस्था प्रज्ञा सागर प्रबुद्ध संघ एवं वासुदेव चंद्रवंशी यादव समाज संगठन […]
March 9, 2025 महिला सशक्तिकरण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा : न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला
संस्था न्यायाश्रय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन।
राष्ट्रीय […]
July 15, 2022 बीजेपी की धांधली की कोशिश को सफल न होने दें, कांग्रेस नेताओं की अपने एजेटों को नसीहत
मिलन समारोह के जरिए मतगणना की तैयारी के लिए जमा हुए सैकड़ों कांग्रेसी।
भाजपा की […]
January 10, 2025 नाटक गेला माधव कुणीकड़े का मंचन 10 जनवरी से
इन्दौर : सानंद न्यास के पांच दर्शक समूहों के लिये नाटक 'गेला माधव कुणीकडे' का मंचन […]
May 5, 2021 रेमडेसिविर की कालाबाजारी करनेवाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 2 इंजेक्शन बरामद
इंदौर : रेमडेसिविर इंजेक्शन की ब्लेक मार्केटिंग करने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच […]
July 6, 2022 चंद घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण रहा मतदान, 60 से 65 फीसदी वोटिंग होने का अनुमान
इंदौर : नगर निगम चुनाव में महापौर व 85 वार्डों में पार्षद पद के लिए मतदान बुधवार को […]