इंदौर : शहर के चित्रकार संदीप राशिनकर की कलाकृतियों का इन दिनों ग्रीनविच आर्ट गैलरी लंदन में प्रदर्शन चल रहा है । विस्तृत जानकारी देते हुए जोनाक्वेस्ट आर्ट की सुश्री जोना ने बताया कि अपनी अभिनव रेखांकन शैली से भारत में प्रसिद्धि प्राप्त प्रतिष्ठित चित्रकार संदीप के मिक्स मीडिया में की गई पंद्रह कलाकृतियों को यहां प्रदर्शित किया गया है। ।उल्लेखनीय है कि संदीप के इन समसामयिक चित्रों की श्रृंखला में किये गए कामों की विषयवस्तु में एक अभिनव चिंतन अपनी दार्शनिकता के साथ उपस्थित होता है । आकर्षक संकेतों का प्रभावी व संतुलित संयोजन जहां दर्शकों को सम्मोहित करता है वहीं रंगों का चयन , बर्ताव व उनके उपयोग की कुशलता दर्शकों को प्रभावित करती है। ओनस , पोर्टर ,नेचर व्हिसपर्स , पेरोल , लॉन्चिंग द पिस जैसे शीर्षकों की कलाकृतियों का प्रदर्शन यहां सितम्बर के अंत तक जारी रहेगा । अलहदा दर्शन , विषयवस्तु की अभिनव शैली की ये कलाकृतियां यहां के दर्शकों को आकर्षित और प्रभावित कर रही है।
Related Posts
August 8, 2023 वामा साहित्य मंच का मिलन समारोह संपन्न
विभिन्न समूह बनाकर दी गई उत्सव आधारित प्रस्तुतियां।
इंदौर : वामा साहित्य मंच ने […]
September 14, 2021 खंडवा जिले में पुलिस हिरासत में मौत के मामले में टीआई सहित चार निलंबित, गृहमंत्री ने दिए न्यायिक जांच के आदेश
इंदौर : इंदौर संभाग के खंडवा जिले के थाना ओंकारेश्वर में एक आरोपी की पुलिस हिरासत में […]
September 29, 2024 लता मंगेशकर अलंकरण से सम्मानित किए गए संगीतकार उत्तम सिंह और पार्श्व गायिका चित्रा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मान स्वरूप शॉल श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और दो - दो लाख […]
September 12, 2021 हाईकोर्ट में लगाई गई लोक अदालत में ढाई करोड़ रुपए से अधिक के अवार्ड पारित
इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं सुलह […]
October 10, 2020 निगमकर्मियों द्वारा सीएम के कार्यक्रम के इंतजाम संभालने की चुनाव आयोग को शिकायत, निगमायुक्त ने मांगी रिपोर्ट
इंदौर : प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम की इंदौर नगर निगम द्वारा […]
July 27, 2022 मानव दुर्व्यापार को रोकने के लिए चलाया जाए जन जागरूकता अभियान – शिवराज
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मानव दुर्व्यापार को रोकने के लिए […]
November 21, 2024 हटेगा इंदौर का बीआरटीएस,मुख्यमंत्री यादव ने किया ऐलान
बोले मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों की मांग पर लिया निर्णय।
जनप्रतिनिधियों की मांग पर […]