भोपाल: वरिष्ठ नेता कमलनाथ मप्र के 18 वे सीएम होंगे। गुरुवार रात पीसीसी दफ्तर में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया। बैठक के बाद पार्टी पर्यवेक्षक एके अंटोनी ने इस फैसले की जानकारी मीडिया को दी। इसके पूर्व नई दिल्ली में राहुल गांधी के निवास पर मेल- मुलाकात और मंथन का लंबा दौर चला। अनेक विधायक और पार्टी कार्यकर्ता ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में थे पर वरिष्ठ नेताओं का समर्थन कमलनाथ के साथ था। अन्ततः राहुल गांधी ने कमलनाथ के नाम को मप्र के सीएम के बतौर हरी झंडी दे दी थी।
मप्र के सीएम चुने जाने के बाद कमलनाथ ने प्रदेश के मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये उनके जीवन का मील का पत्थर हैं। वे कांग्रेस के वचन पत्र में किये गए सभी वादे पूरे करेंगे। कमलनाथ ने कहा कि उन्हें इंदिराजी ने छिंदवाड़ा की जनता को सौंपा था। उन्होंने संजय गांधी, राजीव गांधी के साथ काम किया है और अब राहुलजी के साथ काम कर रहै हैं। कमलनाथ ने सिंधिया को समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। उनका कहना था कि आनेवाला समय चुनौतियों से भरा होगा।
शुक्रवार को राज्यपाल से मिलेंगे।
कमलनाथ ने बताया कि वे शुक्रवार सुबह राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलेंगे। शपथ ग्रहण की तारीख उसके बाद तय की जाएगी।
Related Posts
March 6, 2021 वुमेन्स प्रेस क्लब का महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित कार्यक्रम ‘शक्ति’ 7 मार्च को
नेशनल टॉक शोसोशल और मीडिया अवार्डपुस्तक विमोचन समारोह
इंदौर : अन्तराष्ट्रीय महिला […]
January 13, 2021 देह व्यापार के बड़े गिरोह का खुलासा, 5 महिलाओं सहित 12 आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने देह व्यापार गिरोह का खुलासा करते हुए सात पुरुष व […]
September 30, 2020 जैसी भी हो, बहुत सुंदर हो तुम…
सुंदर हो तुम
यूंही कह दो ना आज,कि सुंदर हो तुम।उलझी हुई सी भागती दौड़ती भी,पसंद हो […]
May 7, 2025 भारत की एयर स्ट्राइक में आतंकी सरगना मसूद अजहर के कई गुर्गे ढेर
नई दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत की सेना ने पाकिस्तान […]
August 1, 2024 स्किल एन्हांसमेंट वर्कशॉप के जरिए छात्रों को बताए बिजनेस स्किल डेवलपमेंट के गुर
पीआईएमआर के मास कॉम डिपार्टमेंट का आयोजन।
इंदौर। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ़ […]
May 22, 2017 AIMPLB का SC में नया हलफनामा, निकाह के दौरान काज़ी तीन तलाक ना देने की सलाह देंगे नई दिल्ली: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने आज तीन सलाक के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने नया […]
February 14, 2021 केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मिले सांसद लालवानी, इंदौर में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की मांग की।
इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने शहर में टेक्सटाइल पार्क बनवाने हेतु केंन्द्रीय कपड़ा […]