इंदौर : विकास प्राधिकरण द्वारा योजना क्रमांक 134 में वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवासीय परिसर का निर्माण किया जा रहा है इस परिसर का निर्माण माह दिसंबर 2024 में पूर्ण होने का लक्ष्य रखा गया है, वर्तमान में इसकी प्रगति संतोषजनक है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आरपी अहिरवार ने बताया कि इस कांप्लेक्स के निर्माण की लागत 16.36 करोड़ होगी। लगभग 1910 वर्ग मीटर भूखंड पर जी प्लस 6 भवन का निर्माण किया जा रहा है, इसके बेसमेंट तथा तल मंजिल पर पार्किंग की सुविधा भी दी जाएगी, जिसमें चार पहिया और दो पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रथम तल पर एमेनिटी क्षेत्र नियोजित किया गया है जिसमें साइकोथेरेपी ,डाइनिंग हॉल एक्टिविटी एरिया, कोर्टयार्ड आदि का समावेश होगा।द्वितीय तल से छठे तल तक प्रत्येक स्थान पर दो बीएचके एवं एक बीएचके के फ्लैट निर्मित किए गए हैं इस प्रकार कुल 32 फ्लैट का निर्माण किया जा रहा है। दो बीएचके के 20 और एक बीएचके के 10 आवासीय प्रकोष्ठ उपलब्ध होंगे।
सीईओ अहिरवार ने बताया कि इसके अतिरिक्त भूतल पर छह दुकानों का भी निर्माण किया गया है। इस परिसर में डॉक्टर, फिजियोथैरेपी कक्ष, मल्टीपरपज हाल, आदि को भी नियोजित किया गया है ताकि वरिष्ठ नागरिकों की सारी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर हो सके, प्राधिकरण द्वारा अपने आप में अनोखी इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इससे न केवल वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर माहौल उपलब्ध होगा बल्कि उनकी जरूरत को ध्यान रखते हुए आवास भी उपलब्ध हो सकेंगे।
Related Posts
October 25, 2016 स्टाइल में कम नहीं ये क्रिकेटर Wife, बताया पति की क्या चीज है नापसंद स्पोर्ट्स डेस्क.टीम इंडिया के स्पीडस्टार उमेश यादव 29 साल (25 अक्टूबर, 1987) के हो गए […]
March 24, 2021 अवैध शराब की तस्करी में लिप्त इनामी बदमाश गिरफ्तार
इंदौर : अवैध शराब की तस्करी करने वाले इनामी बदमाश को क्राइम ब्राँच इंदौर ने बन्दी बना […]
August 21, 2021 प्रदेश में सड़कों के रखरखाव में न हो ढिलाई, तुरंत की जाए खराब सड़कों की मरम्मत, सीएम शिवराज ने दिए निर्देश
भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की सड़कों की स्थिति खराब नहीं […]
July 19, 2023 अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन का नया भवन
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और सांसद शंकर लालवानी ने किया नए भवन का […]
May 19, 2020 नगर निगम द्वारा सप्लाय की जा रही फल व सब्जियों की गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल, ऑर्डर में आई कमीं..? इंदौर : नगर निगम द्वारा प्रारंभ की गई सब्जी और फ्रूट बास्केट योजना धराशायी होती जा रही […]
September 16, 2020 रेसीडेंसी कोठी में प्रेस वार्ता करने से रोकने पर भड़के कांग्रेसी, प्रशासन पर लगाया बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप इंदौर : बुधवार को रेसीडेंसी कोठी में पत्रकार वार्ता करने से रोके जाने से नाराज पूर्व […]
June 12, 2023 मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार
10 लाख रुपए कीमत की ब्राउन शुगर जब्त।
इंदौर : ऑपरेशन प्रहार के तहत ड्रग्स बेचने वाली […]