इंदौर : शराब ठेकेदारों के आपसी विवाद में विजयनगर थाना क्षेत्र में एक शराब ठेकेदार को गोली मार दी गई। घायल ठेकेदार नाम अर्जुन ठाकुर बताया गया है।उसका निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
घटना सोमवार दोपहर शराब सिंडीकेट के सत्य साईं चौराहा स्थित ऑफिस के पास होना बताई गई। अर्जुन ठाकुर को पेट में दाईं ओर गोली लगने की बात सामने आई है। उसका 2 दिन पूर्व एक अन्य शराब ठेकेदार से विवाद हुआ था। गोली मारने की इस घटना को उसी विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। गोलीकांड के दौरान आरोपी शराब ठेकेदार हेमू ठाकुर व चिंटू ठाकुर के साथ कुख्यात बदमाश सतीश भाऊ के भी मौजूद होने की बात कही जा रही है। गोलीकांड की सूचना मिलते ही विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Facebook Comments