इंदौर : विमानतल मार्ग स्थित श्री विद्याधाम पर नवरात्र अनुष्ठान में महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सान्निध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में चल रहे विभिन्न अनुष्ठानों का समापन मंगलवार को हुआ। यज्ञशाला में चल रहे सग्रहमख शतचंडी महायज्ञ में इस दौरान विशेष आहुतियां समर्पित की गई। नवरात्रि में यहां कुल 11 हजार आहुतियां समर्पित कर देश में सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की गई। संध्या को कन्या एवं सौभाग्यवती पूजन भी किया गया।
आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। शतचंडी महायज्ञ में स्वाहाकार का क्रम मध्यान्ह पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इसमें महानवमीं के उपलक्ष्य में भगवती को हलवा, मालपुआ, खीरान, त्रिमधु, पंचमेवा, गन्ना, पान एवं साकल्य की विशेष आहुतियां समर्पित की गई। देवीसूक्त एवं श्रीसूक्त के मंत्रों से भी आहुतियां दी गई। मां त्रिपुर सुंदरी श्री श्रीविद्या का मनोहारी श्रृंगार भी किया गया। संध्या को सौभाग्यवती एवं कन्या पूजन के बाद उनके लिए भोज का आयोजन किया गया।
बुधवार 5 अक्टूबर की शाम शमी पूजन के साथ दशहरा महापर्व मनाया जाएगा।
Related Posts
July 6, 2022 कैलाश विजयवर्गीय का दावा, लाखों मतों से जीतेंगे पुष्यमित्र
इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पत्नी आशा विजयवर्गीय और परिवार […]
February 22, 2017 1 अप्रैल 2018 तक जियो की फ्री सेवा लेनी है तो देना होगा 303 रुपये मुंबई: मंगलवार को रिलायंस जियो के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 170 दिन में 10 करोड़ ग्राहक […]
March 9, 2023 अहमदाबाद टेस्ट मैच के पहले दिन स्टेडियम पहुंचे भारत – ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री
दोनों देशों की टीमों के कप्तानों को कैप भेंटकर किया सम्मानित।
भारत के प्रधानमंत्री […]
April 7, 2021 गरीब व मध्यम वर्ग के कोरोना संक्रमण का हो नि:शुल्क इलाज- सज्जन वर्मा
इंदौर : प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने […]
August 7, 2022 हर घर तिरंगा अभियान में भी इंदौर रहेगा नंबर वन
शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य आदि संस्थाओं और संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों से सक्रिय भागीदारी […]
November 1, 2023 वार्ड 16 में कैलाश विजयवर्गीय ने किया रोड शो
नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया।
इंदौर : मंगलवार शाम क्षेत्र क्रमांक 01 के भाजपा […]
May 22, 2020 खंडवा- बुरहानपुर के बीच अटकी कई ट्रेनें, यात्री हो रहे परेशान खंडवा : प्रवासी मजदूरों को उनके गन्तव्य तक पहुंचाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का […]