इंदौर : पूरी दुनिया में कोरोना का आतंक फैला हुआ है। सब लोग घरों में कैद हैं। ऎसे में कुछ खुशी के पल कहीं पीछे न छूट जाए इसलिए मौजूदा साधनों से ही उन पलों को जीने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा ही एक वाकया इंदौर में देखा गया जिसमें अपने एक मित्र की 25 वीं विवाह की वर्षगांठ को दोस्तों ने वेब कॉलिंग कर मनाई। इन पलों को महाराष्ट्रीयन पद्धति से बाकायदा सेलिब्रेट भी किया गया।
पारम्परिक विधि से कराया पुनः विवाह।
प्रदीप राणे ओर सुप्रिया राणे की रविवार को 25 वी एनिवर्सरी थी। इसपर उनके नजदीकी मित्रों ने वेब वीडियो कॉलिंग के साथ घर में केक ओर नई नई डिश बनवाई। इसी के साथ एनिवर्सरी कपल का महाराष्ट्रीयन पद्धति से मंगलाष्टक गाकर पुनः घर में ही विवाह करवाया गया। इस अनूठे प्रसंग के साक्षी सभी मित्र परिवार सहित वेब वीडियो कॉलिंग के माध्यम से घर में बैठ कर बने। श्री राणे के मित्र तरुण शर्मा ने बताया कि राणे दंपति की सालगिरह धूम धाम से सोशल डिस्टेंस के साथ मनाई गई। यह अपने आप में अनूठा प्रयोग था जिसे सभी ने खूब एन्जॉय किया और राणे दंपत्ति के स्वस्थ, समृद्ध और सुदीर्घ जीवन की कामना की।
Related Posts
June 14, 2017 भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया का सत्याग्रह । सारे दिग्गज एक साथ।
प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व मंत्री […]
October 29, 2023 लुटेरे, ठग और भगौड़े थे शोले के जय – वीरू, सुरजेवाला ने कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं को दिए हैं सटीक नाम
सुरजेवाला के कमलनाथ व दिग्विजय सिंह को जय - वीरू बताने पर बोले बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र […]
June 18, 2024 गीत – संगीत प्रतियोगिता में चिकित्सकों ने दी लाजवाब प्रस्तुतियां
आईएमए की इंदौर शाखा ने किया था प्रतियोगिता का आयोजन।
समूह गीत, युगल गीत और समूह […]
November 17, 2021 सकारात्मक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं पत्रकार- गायत्री राजे
देवास : शहर की पत्रकार बिरादरी हमेशा से ही अपनी सकारात्मक शैली के लिए पहचानी जाती है। […]
July 17, 2021 इंदौर की बंगाली कॉलोनी में खिला एक हजार पंखुड़ियों वाला सहस्त्र कमल
हेमंत शर्मा, इंदौर : इंदौर में एक हजार पंखुडियो वाला सहस्त्र कमल खिला है, इसे अंग्रेजी […]
December 10, 2021 सीडीएस जनरल रावत और अन्य दिवंगत सैन्य अधिकारी- कर्मचारियों को देवास कांग्रेस ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
देवास : सीडीएस बिपिन रावत और अन्य सेना अधिकारियों का असमय चले जाना अत्यंत दु:खद घटना है […]
January 3, 2023 कॉमिक बुक ‘सतर्क बचपन – सुरक्षित बचपन’ का पुलिस कमिश्नर ने किया विमोचन
यह पुस्तक बच्चों को नशे से दूर रहने एवं नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक […]