महिलाओं को उनके अधिकारों और पुलिस हेल्पलाइन की दी गई जानकारी।
साइबर अपराधों के प्रति भी किया जागरूक।
इंदौर : महिलाओं व बालिकाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान संपूर्णा का समापन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को हुआ। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अंकित सोनी,अति. पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) श्रीमती प्रियंका डुडवे के मार्गदर्शन में मूसाखेड़ी में शक्ति वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्तियों को उनके विरुद्ध होने वाले अपराधों व उनकी सुरक्षा हेतु किए गए विभिन्न प्रावधानो व अधिकारों की जानकारी दी गई। उन्हें पुलिस द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया। महिलाओं और बालिकाओं को साइबर फ्रॉड के बारे में जानकारी देने के साथ उनसे बचाव के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया।
Related Posts
June 18, 2021 महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का नाम इतिहास में इसलिए भी स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है […]
August 1, 2024 इंडिया हाउस पहुंचे खिलाड़ियों का नीता अंबानी ने किया जोरदार स्वागत
सरबजोत सिंह, रोहन बोपन्ना, शरत कमल, मनिका बत्रा और अर्जुन बाबूता जैसे शीर्ष भारतीय […]
August 8, 2023 कार चोरी के आरोपियों को खजराना पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार
चुराई गई मारुति जेन कार बरामद।
इंदौर : कार चोरी की घटना का पुलिस थाना खजराना ने चंद […]
June 9, 2022 क्राइम ब्रांच ने आवेदक को वापस दिलाए 18 लाख रूपए
इंदौर : धोखाधड़ी के शिकार आवेदक की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच […]
September 16, 2022 दु:खों का न करें पोस्टमार्टम
इंदौर : ईश्वर की बनाई सृष्टि में भी अनोखी विचित्रता है। कुछ लोगों की क्रियाशीलता अपने […]
September 30, 2020 जैसी भी हो, बहुत सुंदर हो तुम…
सुंदर हो तुम
यूंही कह दो ना आज,कि सुंदर हो तुम।उलझी हुई सी भागती दौड़ती भी,पसंद हो […]
October 10, 2018 सियासी साजिश के तहत हो रहे हमले….? बीते कुछ दिनों से हो रहे हमलों ने गुजरात से यूपी-बिहार के लोगों को पलायन के लिये मजबूर […]