भोपाल : राहुल लोधी के कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामने के बाद दिए गए कमलनाथ के बयान पर सीएम शिवराज ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की कार्यशैली से नाराज होकर नेता कांग्रेस को तिलांजलि दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की कांग्रेस अलग है और अन्य नेताओं की अलग। इसीलिए कांग्रेस बिखर रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कमलनाथ की माने तो पूरी कांग्रेस ही बिकाऊ है।
आत्मचिंतन करें कमलनाथ।
सीएम शिवराज ने कमलनाथ को आत्मचिंतन करने की नसीहत दी। शिवराज ने कहा कि उन्हें गाली देने से काम नहीं चलेगा। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में एक पैसे का भी विकास नही किया, सारी जनकल्याण की योजनाएं भी बंद कर दी।
दमोह में खुलेगा मेडिकल कॉलेज।
सीरम शिवराज चौहान ने ऐलान किया वे दमोह में मेडिकल कॉलेज अवश्य खोलेंगे क्योंकि बीजेपी विकास और सृजन की परंपरा में भरोसा करती है।
अरबों की संपत्ति कमलनाथ ने कहां से हासिल की।
सीएम शिवराज ने कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे कहते फिर रहे हैं कि वे उद्योगपति नहीं हैं। अगर ऐसा है तो अरबों की घोषित संपत्ति कब और कैसे हासिल की यह उन्हें जनता को बताना चाहिए।
Related Posts
August 11, 2022 13 अगस्त को लोक अदालत में आपसी राजीनामे से होगा प्रकरणों का निराकरण
प्रकरणों के निराकरण के लिये 58 खंडपीठों का गठन।
इंदौर : जिले में लंबित न्यायालयीन […]
March 24, 2019 भोपाल से लड़ेंगे दिग्विजय सिंह, सुमित्रा महाजन पर सस्पेंस बरकरार नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल विभिन्न कसौटियों पर परखते हुए उम्मीदवारों का […]
September 3, 2021 कैलोद में स्थानांतरित होगी छावनी कृषि उपज मंडी, बनेगी एशिया की सबसे स्मार्ट मंडी
इंदौर : किसानों और कृषि उपज से जुड़े व्यापार को नई ऊँचाई देने के लिए जिला प्रशासन और […]
January 10, 2023 इंदौर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने की अगवानी
राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया भावभीना […]
November 13, 2019 जोधा- अकबर के गीत ने दिया करियर को ऊंचा मुकाम – जावेद अली इंदौर : जाने माने पार्श्वगायक जावेद अली का कहना है कि रियलिटी शोज आपको घर- घर पहुंचाते […]
April 19, 2020 असमय बारिश से बचाने के लिए अनाज को गोदाम में रखने की सशर्त अनुमति इंदौर : मंडी में पड़े अनाज को असमय हो रही बारिश से खराब होने से बचाने के लिए व्यापारियों […]
October 12, 2020 सभी 28 सीटों पर कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के साथ तालमेल बिठाएंगे डॉ. वाजपेयी
इंदौर : प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनावों को देखते हुए कांग्रेस अपनी […]