इंदौर : पुलिस उपायुक्त, यातायात प्रबंधन, महानगर इंदौर महेश चंद जैन द्वारा शुभी जैन को “यातायात प्रबंधन मित्र” योजना का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।
डीसीपी, यातायात प्रबंधन जैन ने बताया कि शुभी जैन “यातायात प्रबंधन मित्र” के रुप में विगत दो वर्षो से इंदौर शहर के चौराहों पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। उनकी सेवा, समर्पण भाव व यातायात प्रबंधन की अनूठी शैली को देखते हुए उन्हें “यातायात प्रबंधन मित्र योजना” का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। शुभी जैन इंद्रप्रस्थ चौराहा के अतिरिक्त शहर के विभिन्न चौराहों पर अन्य यातायात प्रबंधन मित्रों के साथ यातायात संचालन कर उन्हें प्रेरित करेगी व आम जनमानस से यातायात नियमों के पालन की अपील भी करेंगी।
250 लोग जुड़े हैं यातायात प्रबंधन मित्र योजना से।
इंदौर महानगर के यातायात को सुगम, सुरक्षित, सुखद बनाने हेतु आम जनमानस की सहभागिता के लिए “यातायात प्रबंधन मित्र योजना” शुरू की गई है। इस योजना से जुड़कर लगभग 250 जिम्मेदार नागरिक विभिन्न चौराहो पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कोई भी इच्छुक व्यक्ति “CitizenCOP (सिटीजन कॉप) एप” पर पंजीयन करवाकर “यातायात प्रबंधन मित्र” बन सकते हैं और यातायात व्यवस्था में अपना अमूल्य सहयोग दे सकते हैं।
Related Posts
June 1, 2024 देवी अहिल्याबाई के जीवन प्रसंगों पर पेश की गई गीत, संगीत व नृत्य की मनोहारी बानगी
इंदौर : देवी अहिल्या बाई होलकर की त्रि शताब्दी जयंती की पूर्व संध्या पर सैकड़ों […]
June 23, 2023 परशुराम लोक का 10 करोड़ से अधिक की लागत से होगा विकास
महेश्वर - जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना से 70 गांव के किसान होंगे लाभान्वित।
मंत्री […]
July 21, 2022 टी आई मॉल में सुरक्षा इंतजामों का पुलिस दल ने लिया जायजा, कमियों को दूर करने के दिए निर्देश
आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु मॉल में सुरक्षा के इंतजामों का लिया […]
August 13, 2023 महू में आबकारी विभाग की दबिश, हजारों रुपए मूल्य की हाथ भट्टी की अवैध शराब जब्त।
एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
इंदौर : आबकारी विभाग ने महू के एक गांव में […]
July 18, 2023 कान्ह – सरस्वती नदी किनारे अभ्यास मंडल ने किया पौधरोपण
इंदौर : हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को अभ्यास मंडल द्वारा नगर निगम इंदौर के […]
July 28, 2021 सहायक आबकारी आयुक्त का दावा, इंदौर में जहरीली शराब से नहीं हुई किसी की मौत
इंदौर : सहायक आयुक्त आबकारी राजनारायण सोनी का दावा है कि सोशल मीडिया पर चल रही इंदौर […]
March 2, 2023 बजट में निहित है समाज के हर वर्ग का कल्याण
सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी बजट।
आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि यह बजट […]