विधानसभा निर्वाचन 2023
शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न मार्गों एवं वाहनों पर लगे फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर एवं झंडों को हटाया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन डॉ. इलैयाराजा टी ने सभी से संपत्ति विरूपण अधिनियम के प्रभावी रूप से पालन की अपील की।
इंदौर : विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु आदर्श आचरण संहिता के प्रभावशील होते ही जिला प्रशासन द्वारा सख्ती दिखाते हुए जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न मार्गों एवं वाहनों से फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर एवं झंडों को हटाते हुए संपत्ति विरूपण का प्रभावी पालन कराया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन डॉ. इलैया राजा टी ने सभी संबंधितों से आदर्श आचरण संहिता, संपत्ति विरूपण अधिनियम, मोटरयान अधिनियम आदि के प्रभावी रूप से पालन की अपील की है। जिले में बीते दिनों संभागीय परिवहन उड़नदस्ता द्वारा भी कार्रवाई की गई। उनके द्वारा की गई चेकिंग में वाहन चालको को आचार संहिता के विषय में जागरूक किया गया।चेकिंग के दौरान मोटरयान अधिनियम उल्लंघन करने वाले 27 वाहनों पर 40 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। इसी प्रकार इंदौर के विधानसभा क्षेत्रों में वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च भी निकाले गए।
Related Posts
November 17, 2024 सिरपुर तालाब परिसर में बनेगा बटरफ्लाई पार्क
स्वामी विवेकानंद की लगेगी प्रतिमा।
महापौर ने किया वार्ड 1 और सिरपुर तालाब का […]
March 31, 2024 ऑनलाइन निवेश करवाकर करोड़ों की ठगी करने वाली गैंग का एक और आरोपी गिरफ्तार
पूर्व में दो आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार।
साढ़े चार लाख रुपए ठगी की शिकार महिला ने […]
August 5, 2021 रीवा में स्कूली शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला, कैशियर सहित 24 के खिलाफ प्रकरण दर्ज
रीवा : स्कूल शिक्षा विभाग रीवा में कैशियर अशोक शर्मा एवं सहायक शिक्षक विजय तिवारी ने […]
March 31, 2022 महंगाई के खिलाफ बीजेपी कार्यालय पर कांग्रेसियों का हल्ला बोल, जमकर की नारेबाजी
इंदौर : बढ़ती महंगाई और पेट्रोल- डीजल, गैस की मूल्यवृद्धि को लेकर गुरुवार को […]
September 11, 2020 तू सही तेरा हौंसला सही..जो तुझे करना है…कर तू… *रेणु*
"ताल ये बेताल है..खुद को ढूंढता..तू क्यों बेहाल है।
ऊंचाइयों को छूने […]
June 30, 2019 झमाझम बारिश के साथ मानसून ने दी दस्तक इंदौर: पूरा जून माह बीतने के बाद भी मानसून का अता- पता न होने से लोग चिंतित होने लगे थे। […]
September 14, 2020 मप्र बीजेपी के सह संगठन मंत्री बनाए गए संघ प्रचारक हितानंद इंदौर : संघ प्रचारक हितानंद को मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश सह संगठन मंत्री बनाया गया है। […]