इंदौर : पूर्व सांसद कल्याण जैन का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। बुधवार रात उनकी तबीयत खराब होने के बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां गुरुवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। वे इंदौर प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव अन्ना दुरई के पिता थे। शवयात्रा उनके स्कीम नंबर 71स्थित निवास से आज शाम 4.30 बजे पंचकुइया मुक्तिधाम जाएगी।
समाजवादी आंदोलन से जुड़े कल्याण जैन के राजनीतिक जीवन का सफर 1962 में पार्षद से शुरू हुआ था। वे 1967 में विधायक का चुनाव जीते थे। आपातकाल के बाद 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर वे इंदौर से सांसद चुने गए।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह से आत्मीय संबंध होने के चलते वे समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे और अंतिम सांस तक उसी पार्टी में बने रहे। वे समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर रहे।
Related Posts
August 29, 2017 बदलते नजरिये के साथ प्रगति करें महिलाएं इंदौर में वूमंस प्रेस क्लब, म.प्र. की स्थापना पर हुआ ‘मंथन’
इंदौर. वूमंस प्रेस क्लब, […]
March 17, 2020 अल्पमत में होकर भी राजशाही की तरह काम कर रही कमलनाथ सरकार- नेमा इंदौर : बीजेपी के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कमलनाथ सरकार पर विदाई की बेला में भी […]
April 1, 2023 बावड़ी हादसा मामले में नगर निगम के दो अधिकारी निलंबित
महापौर ने घटनास्थल का किया निरीक्षण।
अस्पताल जाकर घायलों से की बात।
शोक संतप्त […]
October 8, 2022 अग्निहोत्री,गोडबोले की याद में आयोजित संगीत अर्ध्य का आगाज
इंदौर : श्रुति संवाद संगीत समिति, अभिनव कला समाज एवं लयशाला ललित कला समिति के संयुक्त […]
June 12, 2020 सांवेर क्षेत्र में विद्युत नेटवर्क बढाने पर 8 करोड़ रुपए होंगे खर्च इंदौर : पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सांवेर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में सुधार […]
May 18, 2020 मैदानी सर्वे ने इंदौर में कम्युनिटी स्प्रेड को किया नियंत्रित.. इंदौर : इंदौर में जिला प्रशासन की सतत् कार्रवाई और कलेक्टर मनीष सिंह की प्लानिंग से […]
February 2, 2020 हजारों लोगों ने निहारी विभिन्न किस्म के गुलाबों की खूबसूरती इंदौर : मालवा रोज सोसायटी द्वारा उद्यानिकी विभाग के सहयोग से यशवंत क्लब के स्मैश हॉल में […]