भोपाल : प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने डेरा जमा लिया है। कई शहरों में दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड पड़ रही है। भोपाल में नवंबर का महीना 36 साल में सबसे ज्यादा ठंडा रहा है। यहां पारा 8.2 डिग्री तक पहुंच गया है। मंडला और शहडोल में पारा 7 डिग्री से भी नीचे है। दिसंबर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा।
पश्चिम-उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम 234 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही है। मध्यप्रदेश के शहरों में यह औसत 8 से 10Km है। इस वजह से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर के साथ ही अन्य शहरों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सर्द हवाओं के चलते गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। लोग भी गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से निकल रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार ने बताया, अभी जेट स्ट्रीम हवा की ऊंचाई 12.6 किमी है। जब यह नीचे बहेगी, तब ठंड का असर और तेज हो जाएगा। इसके अलावा पूर्वी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर डीप डिप्रेशन एक्टिव है। इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिल रहा है।
नवंबर में पहली बार भोपाल में रात का तापमान पचमढ़ी से भी कम हो गया। गुरुवार-शुक्रवार की रात भोपाल में तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी में 9.6 डिग्री रहा। इससे पहले भोपाल में 1988 में पारा 7.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
Related Posts
October 29, 2020 कोरोना संक्रमण में गिरावट का दौर जारी, ढाई फीसदी के नीचे पहुंचा ग्रोथ रेट…!
इंदौर : शिखर पर पहुंचती सियासी सरगर्मी के बीच कोरोना संक्रमण के मोर्चे से लगातार राहत […]
September 25, 2023 रिलायंस स्टोर, जियो मार्ट से आई फोन खरीदने पर 6 माह का सब्सक्रिब्शन मुफ्त
इंदौर : रिलायंस रिटेल स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल ऑनलाइन या JioMart से iPhone 15 खरीदने […]
October 18, 2024 मिनटों में चूर हुआ रावण का दंभ, पलभर में जलकर हुआ खाक
सैकड़ों स्थानों पर फूंके गए रावण के पुतले।
इंदौर : आसमान से बरसती बूंदें भी दशानन […]
July 10, 2024 प्रकृति की गोद में रहने वालों ने ऐसी परंपराएं कायम रखी हैं, जो हमें रास्ता दिखाती हैं : राष्ट्रपति
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार सुबह पवित्र शहर […]
February 8, 2023 फर्जी दस्तावेज बनाकर चोरी की गाड़ियां दूसरे शहरों में बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों से शहर के विभिन्न स्थानों से चोरी की गई 4 मोटर सायकल बरामद।
आरोपी, यूट्यूब […]
May 9, 2019 कांग्रेस गरीबी हटाने की केवल बातें करती है- लालवानी इंदौर: कांग्रेस ने देश में 55 साल राज किया। हमेशा वह गरीबी हटाने की बात करती रही पर किया […]
September 25, 2021 डायल -100 व किशनगंज पुलिस ने बिछड़ी बालिका को परिजनों से मिलाया
इंदौर : परिजनों के साथ बेटमा से इन्दौर बाजार आई बालिका बिछड़कर रास्ता भटक गई।डायल-100 […]