इंदौर : श्री आरके डागा महेश्वरी एकैडमी में शुक्रवार, 30 सितंबर को साइबर क्राइम जागरूकता विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वक्ता के रूप में साइबर क्राइम विशेषज्ञ एडीजी डॉ वरुण कपूर मौजूद रहे।
जागरूकता के अभाव में होते हैं साइबर क्राइम।
साइबर विशेषज्ञ वरुण कपूर ने कार्यशाला के तहत विद्यार्थियों को साइबर क्राइम और इसके दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। श्री कपूर ने स्लाइड शो के माध्यम से साइबर क्राइम के प्रकार उनसे होनेवाले नुकसान और बचाव के तरीकों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में साइबर क्राइम होते हैं । उन्होंने चित्रों एवं अखबार की कटिंग के माध्यम से साइबर क्राइम से उपजी परेशानियों के बारे में बच्चों से चर्चा की। श्री कपूर ने रोचक तरीके से साइबर क्राइम, उसके दुष्प्रभाव और एवं रोकने के तरीके के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने भी उनसे कई सवाल किए और अपनी जिज्ञासा को शांत किया। अच्छे प्रश्न उत्तर करने वाले बच्चों को गोल्डन बैज देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, निरीक्षक पूनम राठौर व सब इंस्पेक्टर इमरान खान सहित पूरी टीम मौजूद रही। अतिथियों का स्वागत नितिन माहेश्वरी, नितिन तापड़िया एवं शोभा महेश्वरी ने किया स्वागत भाषण संस्था के सचिव नितिन माहेश्वरी ने दिया। संचालन दीपक पांचाल ने किया। आभार संस्था के कोषाध्यक्ष नितिन तापड़िया ने माना ।इस अवसर पर संस्था की प्राचार्य रश्मि उपाध्याय एवं शिक्षक गण उपस्थित थे।
Related Posts
August 29, 2021 अपने ही साथी के घर से रुपए चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी के रुपयों से खरीदा मोबाइल बरामद
इंदौर : अपने साथी के घर में गल्ले से रूपये चुराने वाले आरोपी को थाना परदेशीपुरा पुलिस […]
January 8, 2022 यूपी सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 15 जनवरी तक केवल हाईटेक प्रचार की अनुमति
नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने यूपी सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान […]
September 27, 2021 पिपल्याराव में भूमाफिया द्वारा बेची गई मन्दिर की जमीन को कराया मुक्त, अवैध निर्माण तोड़े गए
इंदौर : एंटी माफिया अभियान के तहत, सोमवार को दूसरी कार्रवाई पिपल्याराव में भूमाफिया के […]
May 15, 2021 16 मई के बाद भी जारी रखा जाएगा जनता कर्फ्यू, कलेक्टर मनीष सिंह ने दिए संकेत
इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह ने जनता कर्फ़्यू 16 मई के बाद भी जारी रहने के संकेत दिए हैं। […]
January 14, 2023 तीन इमली ब्रिज के नीचे मिली अधजली लाश का मामला सुलझा, आरोपी गिरफ्तार
हत्या कर मृतक के शव को जलाने वाला आरोपी, पुलिस थाना आज़ाद नगर की गिरफ्त में […]
July 11, 2022 2023 तक प्रारंभ हो जाएगा देश का पहला एलिवेटेड एक्सप्रेस वे- गडकरी
नई दिल्ली : सड़क यातायात और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि द्वारका […]
July 22, 2021 महँगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल- डीजल और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन- पटवारी
इंदौर : बीजेपी की शिवराज सिंह सरकार ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। […]