इंदौर : ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में 75 दिनों तक निःशुल्क कोविड-टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। इंदौर जिले में दिनांक 27 जुलाई 2022 को कोविड-टीकाकरण महाअभियान का प्रारंभ किया हो चुका है, जो 28 सितंबर 2022 तक चलेगा।
अगस्त माह में 03 एवं 17 अगस्त को यह अभियान चलाया गया। सितंबर माह में 07, 14 एवं 28 सितंबर को यह महाअभियान चलाया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. बीएस सैत्या ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान
कोवैक्सीन एवं कोविशील्ड दोनों वैक्सीन लगाए जाएंगे। इस महाअभियान में प्रथम, द्वितीय एवं प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा।
जिन लोगों को द्वितीय डोज लगे हुए 06 माह की अवधि पूर्ण हो चुकी है, वे अब प्रिकॉशन डोज के पात्र होंगे। इस टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष की आयु से अधिक के सभी हितग्राही पात्र होंगे।
आम जनता से अनुरोध है कि जिनके कोविड-टीकाकरण के अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय डोज लग चुके हैं, वे प्रिकॉशन डोज इस महाअभियान के अंतर्गत अवश्य लगाएं। कोरोना महामारी कम अवश्य हुई हैं, किन्तु समाप्त नहीं हुई है। वैक्सीनेशन कराने से वायरस के विरुद्ध रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और संक्रमित होने की संभावना कम हो जाती है। जिस तरह इंदौर की जनता ने प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाकर अपनी जागरुकता का परिचय दिया है, वही अपेक्षा प्रिकॉशन डोज से भी है।
Related Posts
November 24, 2022 इंदौर एयरपोर्ट के सौंदर्यीकरण के लिए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्वीकृत किए 5 करोड़ रूपए
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से इंदौर एयरपोर्ट परिसर के […]
May 1, 2019 गढ़चिरौली में नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, 15 जवान शहीद नागपुर : महाराष्ट्र दिवस के मौके पर गढ़चिरौली में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे […]
July 20, 2024 महिला का पर्स छीनकर भागे दो बदमाश पकड़ाए
44 हजार रुपए नकद व महंगा मोबाइल रखे थे पर्स में।
आरोपियों से मोबाइल, नकदी व वारदात […]
October 7, 2021 घंटों ठप रहने के बाद फिर शुरू हुआ जियो का नेटवर्क, कम्पनी ने की क्षमायाचना
भोपाल : बुधवार सुबह से ठप हुआ रिलायंस जियो का नेटवर्क देर शाम को फिर से प्रारंभ […]
December 16, 2018 संजय ने दिखाई सदायशता, सुदर्शन से घर जाकर की मुलाकात। राजनीति में प्रतिस्पर्धा हो पर मनभेद नहीं होना चाहिए। इंदौर-1 से नव निर्वाचित विधायक […]
February 12, 2022 कृष्णकुमार अष्ठाना और कृष्णा अग्निहोत्री हिंदी गौरव अलंकरण से सम्मानित होंगे
इंदौर : हिन्दी के प्रचार - प्रसार हेतु प्रतिबद्ध 'मातृभाषा उन्नयन संस्थान' द्वारा […]
May 26, 2024 एक सप्ताह के लिए राजवाड़ा चौक में ऑटो – ई रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित
नवलखा और आसपास के क्षेत्र में शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर […]