भोपाल : मध्यप्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का कहना है कि मप्र में किसी भी कीमत पर कैराना जैसी घटना नहीं होने दी जाएगी। सुराणा गांव को कैराना नहीं बनने दिया जाएगा। जो भी ऐसी हिमाकत करने की कोशिश करेगा, उसे कुचल दिया जाएगा।
सुराणा में बनाई अस्थाई पुलिस चौकी।
गृहमंत्री डॉ. मिश्रा के मुताबिक बुधवार सुबह मीडिया के माध्यम से जैसे ही मामला मेरे संज्ञान में आया, तत्काल एसपी और कलेक्टर से बात कर उन्हें सुराणा गांव जाने के लिए कहा। कलेक्टर एसपी सहित अन्य अधिकारी गांव पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की। एक बात तो तय है, मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। शिवराज सिंह की सरकार है । किसी भी कीमत पर सुराणा को कैराना नहीं बनने देंगे नेस्तनाबूद कर देंगे उस सोच को।
फिलहाल सुराना में अस्थाई पुलिस चौकी बना दी है। एसआई सहित 10 लोगों को वहा पर तैनात कर दिया है। पीड़ित लोगों को जो परेशानी है, वहां कलेक्टर की देखरेख में एक कमेटी बनाई गई है। कमेटी में एसडीएम, अन्य अधिकारी एवं दोनों पक्षों के दो-दो व्यक्ति रहेंगे। जो अपराधी प्रवृत्ति के हैं, उनको जिलाबदर किया जाएगा। गांव में नाली वगैरह की अन्य परेशानियां हैं, एक माह के अंदर उनका भी निराकरण किया जाएगा। भय का माहौल मध्य प्रदेश में बनने नहीं दिया जाएगा। जो कुत्सित प्रयास करेगा उसको नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा।
Related Posts
April 5, 2023 नई निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने किया पदभार ग्रहण
स्वच्छता में लगातार सातवी बार नंबर वन की रैंकिंग को बनाए रखने को बताया बड़ी […]
December 3, 2024 एचआईवी/ एड्स प्रभावितों की संख्या में कमी लाने के लिए केंद्र सरकार ने तय किए हैं सतत विकास लक्ष्य : नड्डा
एचआईवी/एड्स की जंग को जीतने में समाज के सभी वर्ग सक्रियता से करें सहयोग-- मुख्यमंत्री […]
April 12, 2024 दुर्घटना में मारे गए कपड़ा व्यापारियों सहित चारों का किया गया अंतिम संस्कार
लातूर के पास ट्रक ने मारी थी कार को टक्कर।
मौके पर ही हो गई थी चारों की […]
June 18, 2024 गीत – संगीत प्रतियोगिता में चिकित्सकों ने दी लाजवाब प्रस्तुतियां
आईएमए की इंदौर शाखा ने किया था प्रतियोगिता का आयोजन।
समूह गीत, युगल गीत और समूह […]
October 19, 2019 दो दिवसीय रंगोली स्पर्धा 24 अक्टूबर से इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर, आध्यात्मिक साधना मंडल एवं तरुण मंच द्वारा दिवाली […]
December 25, 2020 मंत्री उषा ठाकुर ने ग्रहण किया पर्यटन निगम के अध्यक्ष का पदभार
इंदौर : पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने म.प्र. राज्य पर्यटन विकास […]
November 22, 2020 आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज का परिचय सम्मेलन जनवरी में होगा
इंदौर : आद्य गौड़ ब्राम्हण सेवा न्यास के तत्वावधान में इस बार अ.भा. सर्व ब्राम्हण युवा […]