इंदौर : सराफा व्यापारी की शिकायत पर सराफा पुलिस ने सूदखोर पिता-पुत्र खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी, 9 साल में 15 लाख के बदले 42 लाख रुपए लेने के बाद भी डेढ़ किलो सोना वा 20 किलो चांदी फरियादी को नहीं दे रहे थे।
ये है मामला।
फरियादी स्वप्निल बाजपेयी की सराफा में सोने-चांदी की दुकान है। सूदखोर वल्लभ नीमा और अमरीश नीमा की भी सराफा में सोने-चांदी की दुकान है। दोनों पिता-पुत्र पिछले 9 साल से स्वप्निल से ब्याज वसूल रहे थे।
फरियादी स्वप्निल ने सूदखोर वल्लभ नीमा व अमरीश नीमा से 9 साल पहले 15 लाख रुपए ब्याज पर लिए थे, जिसके एवज में स्वप्निल ने डेढ़ किलो सोना व 20 किलो चांदी गिरवी रखी थी। सुखोर नीमा पिता-पुत्र 15 लाख के बदले फरियादी स्वप्निल से 42 लाख रुपए ले चुके हैं, फिर भी डेढ़ किलो सोना व 20 किलो चांदी नहीं लौटा रहे थे। सूदखोरों से परेशान स्वप्निल ने पुलिस की मदद ली और सूदखोर पिता-पुत्र वल्लभ नीमा व अमरीश नीमा पर सूदखोरी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सूदखोर पिता-पुत्र की तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
November 19, 2019 मंत्री सज्जन वर्मा के बिगड़े बोल, पूर्व सीएम शिवराज को कहा ‘मूर्ख’ सीहोर : राजनीति में वरिष्ठ राजनेताओं से यह अपेक्षा की जाती है वे विरोधी दल के नेताओं के […]
April 15, 2021 केंद्र सरकार नहीं लगाएगी लॉकडाउन, स्थानीय स्तर पर किए जाएंगे कोरोना की रोकथाम के उपाय
नयी दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया है कि केंद्र सरकार व्यापक स्तर पर […]
October 10, 2017 स्पा और मसाज सेंटर के नाम पर चलता था देह व्यापार, छापे के बाद हुआ ये हाल इंदौर। क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यू पलासिया क्षेत्र में एक डिज़ायर स्पा […]
August 23, 2021 25- 26 अगस्त को इंदौर में फिर चलेगा टीकाकरण का महाअभियान
इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि इंदौर जिले में टीकाकरण महाअभियान के […]
July 8, 2020 मतदाता सूची के प्रारूप पर दावे- आपत्तियों की तारीख 25 जुलाई तक बढ़ाई गई भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों की […]
July 13, 2024 अंबानी के बेटे के विवाह समारोह में लगा नामचीन हस्तियों का जमघट
संगीत, बॉलीवुड के साथ राजनीतिक क्षेत्र की कई हस्तियां भी रहीं मौजूद।
प्रधानमंत्री और […]
May 7, 2024 नाबालिग भांजी के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी मामा को तिहरा आजीवन कारावास
इंदौर : नाबालिग बालिका के साथ दुष्कृत्य करने वाले आरोपी मामा को अदालत ने तिहरे आजीवन […]