इंदौर : केन्द्रीय जेल इन्दौर में केन्द्रीय जेल कर्मचारी सहकारी साख संस्था मर्यादित की कैन्टीन का शुभारम्भ किया गया। नवागत जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने विधि विधान से कैन्टीन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उप जेल अधीक्षक सुजीत खरे, भूपेन्द्र सिंह रघुवंशी, अभिषेक दांगी, वरिष्ठ कल्याण अधिकारी, सहायक जेल अधीक्षक सौम्य पुष्प कम्ठान, सुनील कुमार मण्डलेकर, मनोज मिश्रा, दिनेश दांगी एवं समस्त जेल स्टॉफ उपस्थित रहा।
5 वर्ष बाद पुनः प्रारम्भ हुई कैंटीन।
इस अवसर पर बताया गया कि विगत पांच वर्षों से बंद कैन्टीन की व्यवस्था शासन के आदेश पर फिर से प्रारम्भ की गई है। कैन्टीन की सौगात मिलने पर जेल में निरूद्ध बंदियों ने जेल महानिदेशक के प्रति आभार व्यक्त किया। कैन्टीन में बंदीगणों हेतु जेल मुख्यालय के आदेश के अनुरूप सामग्री जैसे फल, सलाद, नमकीन, पूजन सामग्री एवं अन्य स्वच्छता संबंधी सामग्री का क्रय बंदीगण अपने पारिश्रमिक राशि से एवं परिजनों के सहयोग से कर सकेंगे।
Related Posts
May 17, 2024 मतदान को लेकर श्रेष्ठ कार्य करने वाले 82 बीएलओ सम्मानित
11 वॉलेन्टियर भी किये गये सम्मानित।
इंदौर : जिले में गत 13 मई को सम्पन्न हुए लोकसभा […]
July 28, 2023 कर्नाटक के उडुपी में छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल किए जाने से मचा हड़कंप
तीन छात्राओं ने बाथरूम में लगाया मोबाइल कैमरा,दूसरे समुदाय की छात्राओं के नहाते हुए […]
November 27, 2022 भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बनाई मानव श्रृंखला
राहुल गांधी के बयान के विरोध में मैं भी सावरकर का किया उद्घोष।
कांग्रेस को भारत […]
June 23, 2023 प्रेस्टीज मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट ने फ्रेंच भाषा में शुरू किया स्पेशल समर कोर्स
इंदौर:मध्य प्रदेश के अग्रणी प्रबंधन शैक्षणिक संस्थान, प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ […]
May 22, 2023 तुलसी नगर के रहवासी कॉलोनी को वैध नहीं किए जाने से आक्रोशित
रहवासियों ने दी चरणबद्ध आंदोलन, विधानसभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी।
इंदौर […]
December 1, 2024 स्थानीय पुलिस को भी वित्तीय जांच मामलों में स्मार्ट बनाएंगे : अग्रवाल
एफआईयू को हर महीने मिलती हैं एक लाख रिपोर्ट, एआई असामान्य लेनदेन को करता है ट्रैक और […]
October 18, 2024 देश को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर बनाना है सोपा का लक्ष्य
खाद्य तेलों पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का निर्णय है स्वागत योग्य, इससे बहुमूल्य विदेशी […]