इंदौर : कई दशकों से चली आ रही श्री गणेश विसर्जन चल समारोह की परम्परा को कभी खत्म नहीं होने देंगे। इस परंपरा को बनाए रखने में श्री गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट हरसंभव मदद देगा। ये भरोसा ट्रस्ट के अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने स्वदेशी मिल गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों को दिया।
समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया कि अन्नत चतुर्दशी पर निकलने वाले श्री गणेश विसर्जन चल समारोह में मिलों की झांकियों का ये शताब्दी वर्ष है। इसके चलते झांकियों के निर्माण में हर संभव मदद का आश्वासन सत्यनारायण पटेल ने देते हुए स्वदेशी मिल की एक झांकी स्वयं के सौजन्य से निकालने का ऐलान किया है। स्वदेशी मिल कमेटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल मरमट, उपाध्यक्ष गेंदालाल वर्मा, सचिव चम्पालाल वर्मा एवं कोषाध्यक्ष हीरालाल वर्मा ने सत्यनारायण पटेल से मुलाकात कर उनसे झांकी निर्माण में सहयोग का आग्रह किया था, जिस पर श्री पटेल ने मिल की एक झांकी के निर्माण का खर्च वहन करने की स्वीकृति दी।
Related Posts
January 26, 2025 सिर्फ शराबबंदी काफी नहीं, मादक पदार्थों के सेवन पर भी लगे सख्ती से रोक : दिग्विजय सिंह
इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मप्र में धार्मिक […]
August 31, 2020 ताजिया जुलूस निकालने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त, लगेगी रासुका इंदौर : शांति समिति की बैठक में लिए गए फैसले और रविवार के लॉकडाउन को दरकिनार कर खजराना […]
April 21, 2022 लॉज व होटल संचालकों को आगन्तुकों का रिकॉर्ड रखने के दिए गए निर्देश
इंदौर : शहर में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए, अति. पुलिस आयुक्त […]
May 8, 2023 ना ना कहते बहुत कुछ बोल गए सत्तन गुरु
शिव-सत्तन मिलन: मुलाकात हुई, क्या बात हुई, ये बात किसी से ना कहना
इंदौर (कीर्ति […]
December 12, 2022 वेदों में निहित ज्ञान को आम लोगों तक पहुंचाना वेद महोत्सव का लक्ष्य – सांसद लालवानी
विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने कहा - इस महोत्सव से शहर के जन-जन को जोड़ना […]
April 5, 2023 सपनों के शहर की दुर्गति की मिसाल बना बावड़ी हादसा..!
🔹करंट इश्यू🔹
🔺कीर्ति राणा🔺
नगर निगम की उदासीनता कहें या पुलिस की, राजनीतिक दबाव […]
May 10, 2020 वाहन नम्बर लेकर बनवाया जा सकता है ई- पास शहर से बाहर जाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर
वाहन नंबर लेकर बनवा सकते हैं […]