प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।
इंदौर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के यूजी परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रेस्टीज शिक्षण समूह के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों विशेष रूप से प्रेस्टीज पीजी कैंपस, यूजी कैंपस, लॉ कैंपस और प्रेस्टीज पब्लिक स्कूल के शिक्षक, स्टाफ और विद्यार्थी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ.नेहा राका ने सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास करवाया और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं।
मुख्य अतिथि का स्वागत मोनिका डेविश जैन द्वारा किया गया।इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के चांसलर तथा प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने सपरिवार शामिल होकर योगाभ्यास किया। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संस्थान के सभी फैकल्टीज, छात्रों से योग को अपने दैनिक जीवन में अपना कर एक स्वस्थ जीवन जीने का अनुरोध किया। इस सामूहिक योग कार्यक्रम में संस्थान परिसर के पास निवासरत परिवारों के सदस्यों ने भी भाग लिया। पीआईएमआर यूजी के डायरेक्टर डॉ.एस रमन अय्यर ने आभार माना।
Related Posts
July 7, 2020 इंदौर में लोगों की लापरवाही पड़ रही भारी, कोरोना संक्रमण में फिर आया उछाल..! इंदौर : शहर के अनलॉक होने के बाद लोग लापरवाह हो गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग, सेनिटाइजिंग और […]
July 16, 2023 नेमावर थाना प्रभारी वास्कले की नदी में डूबने से मौत
बहते शव को निकलने नदी में लगाई थी छलांग।
बहाव तेज होने से डूब गए।
देवास : रविवार […]
May 21, 2020 दुल्हन निकली पॉजिटिव, दूल्हे सहित पूरा परिवार क्वारनटाइन..! भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार को कोरोना के 39 नए मामले सामने आए जबकि एक […]
September 2, 2021 नगर निगम व जिला प्रशासन के रवैये के खिलाफ काले कपड़े पहनकर मानव श्रृंखला बनाएंगे राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारिक संगठन
इंदौर : राजबाड़ा को आदर्श व्यवस्यायिक क्षेत्र बनाने की पहल और सड़क अवरुद्धता के मसले पर […]
March 8, 2025 शक्ति वॉक के साथ 08 दिवसीय जागरूकता अभियान संपूर्णा का हुआ समापन
महिलाओं को उनके अधिकारों और पुलिस हेल्पलाइन की दी गई जानकारी।
साइबर अपराधों के […]
December 27, 2021 हजारों दीपों से महाआरती के साथ हुआ अखंड वेदांत संत सम्मेलन का समापन
इंदौर : वेदांत की महत्ता हर युग में प्रासंगिक है। हमारा समाज नैतिक मूल्यों के पतन की ओर […]
August 29, 2022 नगर निगम के राजस्व विभाग के प्रभारी निरंजन चौहान ने संभाला पदभार
महापौर पुष्यमित्र भार्गव व पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि रहे […]