इंदौर : कोरोना महामारी ने हम सभी को ऑक्सीजन का महत्व समझाया है। इस आपदा की घड़ी में पर्यावरण की उपयोगिता और भी अधिक बढ़ गई है। वृक्षारोपण से केवल ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होती बल्कि जल संरक्षण एवं पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में भी इसका महत्व अतुलनीय है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यह बात प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कही। वे भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाल रही थीं।
जानापाव पहाड़ी पर रोपे जाएंगे हजारों पौधे।
इस अवसर पर मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि जानापाव पहाड़ी पर 4 हजार 500 पौधे लगाए जाएंगे, जिनकी देखरेख के लिए दो-दो पालक भी नियुक्त किए जाएंगे। पालकों द्वारा पौधे से पेड़ बनने तक उसके रख-रखाव का ध्यान रखा जाएगा।
महू क्षेत्र में बनेगा ऑक्सीजन पार्क।
मंत्री ठाकुर ने कहा कि महू क्षेत्र में बांस की खेती के साथ-साथ ऑक्सीजन पार्क बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। ऑक्सीजन पार्क से इस क्षेत्र को पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान मिलेगी। पौधारोपण के दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे, जिन्होंने वहां विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।
Related Posts
October 27, 2023 राऊ विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा ने शुभ मुहूर्त में भरा नामांकन
काम दमदार-सोच ईमानदार, मधु वर्मा ही इस बार।
इस बार ट्रिपल इंजन की सरकार चाहती है राऊ […]
June 4, 2019 देवीअहिल्या नगर गौरव सम्मान से नवाजे गए सत्यपाल आनंद इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर जन्मोत्सव समिति प्रतिवर्ष शहर और मानवता के हित में काम […]
July 29, 2024 अतिवर्षा और बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए समन्वय के साथ काम करें : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्य करें।
पुल-पुलियों और रपटों पर बहाव तेज हो तो आवागमन […]
October 11, 2023 संपत्ति विरूपण और मोटरयान अधिनियम का करवाया जा रहा पालन
विधानसभा निर्वाचन 2023
शासकीय भवनों, सार्वजनिक स्थलों, विभिन्न मार्गों एवं वाहनों पर […]
January 3, 2025 सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरुप किया जा रहा यूका के कचरे का निपटान
तमाम जांच - पड़ताल के बाद ही लिया गया है पीथमपुर में कचरे के निपटान का […]
November 12, 2021 उच्च न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर को
इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं म.प्र. उच्च […]
April 27, 2025 आतंकियों की गोली से मारे गए बेगुनाह पर्यटकों को अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
शोक संतप्त परिवारों के प्रति जताई गई संवेदना।
इंदौर : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में […]