खातेगाँव : होशंगाबाद जिले में सोहागपुर के पास ग्राम बोदी में हास्य धारावाहिक “सब झोलझाल है” की शूटिंग चल रही है | क्षेत्र के युवा कलाकार ईश्वर विश्नोई भी इसमें अहम भूमिका में नजर आएंगे | ईश्वर विश्नोई क्षेत्र में होने वाली सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।
इस सीरियल की कथा, पटकथा, संवाद डॉ. गोपाल नारायण आवटे ने लिखे हैं। धारावाहिक के निर्देशक परेश मसीह हैं | मुख्य कलाकार की भूमिका में आरिफ शहडोली, आरती शर्मा, शरद सिंह, बाल कलाकार रीत भावसार हैं। 52 एपिसोड के इस धारावाहिक के प्रारंभिक एपिसोड की शूटिंग चल रही है | शेष एपिसोड अगले माह में शूट किए जाएंगे | इनमें हास्य व्यंग्य के साथ साथ समाज के लिए शिक्षा संदेश भी है। सीरियल में मुंबई, इन्दौर, भोपाल, होशंगाबाद व अन्य जगह के 15 से ज्यादा कलाकार काम कर रहे हैं। ईश्वर विश्नोई भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं |
Related Posts
March 22, 2021 डेली कॉलेज के 6 टीचर हुए संक्रमित फिर भी चल रहा है स्कूल
इंदौर : प्रदेश सरकार के 31 मार्च तक इंदौर, भोपाल और जबलपुर के स्कूल बंद रखने के आदेश के […]
November 5, 2022 स्वास्थ्य मंत्री चौधरी ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जुलाई तक हर हाल में 100 बेड का अस्पताल शुरू करने के दिए निर्देश
इंदौर : मध्यप्रदेश […]
January 17, 2021 झंडा ऊंचा रहे हमारा अभियान की सोमवार को होगी शुरुआत, परिचर्चा सहित आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
इंदौर : ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा‘ अभियान की सभी तैयारियां रीगल तिराहे पर इंडिया गेट की […]
July 12, 2021 गडकरी ने मणिपुर में 4 हजार करोड़ से अधिक की राष्ट्रीय सड़क परियोजनाओं का किया शिलान्यास
नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को मणिपुर में […]
June 24, 2017 पाकिस्तान की जीत पर जश्न मनाने वालो पर नहीं चलेगा देशद्रोह का केस भोपाल। भारत-पाकिस्तान के बीच 18 जून को हुए क्रिकेट मैच में भारत की हार के बाद कथित तौर […]
October 13, 2022 रजनीश कुमार ने पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया
रतलाम : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में रजनीश कुमार ने पदभार […]
August 14, 2024 बीजेपी ने स्टेट प्रेस क्लब को राष्ट्रध्वज भेंट कर शुरू किया हर घर तिरंगा अभियान
इंदौर : बीजेपी ने शहर में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारम्भ स्टेट प्रेस क्लब, मप्र से […]