इंदौर : बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका।सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब में हिन्दू धर्म व हिंदुत्व का घोर अपमान करते हुए इसकी तुलना बोको हरम और आईएसआईएस जैसे खतरनाक और निर्मम आंतकवादी संगठन के साथ की है, जो बेहद शर्मनाक है।नायर ने सवाल किया कि करोड़ों वर्षो से चले आ रहे हिन्दू धर्म और हिंदुओं को इस तरह अपमानित करने का अधिकार सलमान खुर्शीद को किसने दिया..? समूचा हिन्दू समाज सलमान खुर्शीद के इस कृत्य पर आक्रोशित है और इसकी घोर निंदा करता है।
रीगल चौराहे पर फूंका खुर्शीद का पुतला।
बीजेपी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद का रीगल चौराहे पर पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप नायर ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सलमान खुर्शीद हिन्दू समाज व देश से माफी नहीं मांग लेते तब तक उन्हें इंदौर में घुसने नहीं दिया जाएगा।
पुतला दहन में प्रमुख रूप से प्रदीप नायर, विजय बौरासी, हर्ष मिश्रा, मन्नी भाटिया, राहुल ठाकरे, भारत पुरोहित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Related Posts
February 15, 2023 ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाला आरोपी पकड़ाया
एक लाख रुपए मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त।
इंदौर : "ऑपरेशन प्रहार" के तहत क्राइम ब्रांच […]
July 4, 2019 एमवायएच में अव्यवस्थाएं चरम पर..! इंदौर. लापरवाही के लिए कुख्यात प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी एम. वाय. अस्पताल में एक ऐसी […]
April 8, 2020 खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी- निगमायुक्त इंदौर : निगम आयुक्त आशीष सिंह का कहना है कि लॉक डाउन अवधि के दौरान खाद्य सामग्री की […]
August 4, 2023 डेढ़ लाख रुपए से अधिक मूल्य की अवैध देशी शराब जब्त
ऑटो रिक्शा में परिवहन कर ले जाई जा रही थी अवैध देशी शराब।
आरोपी ऑटो चालक […]
November 14, 2023 प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
मोदी की एक झलक पाने को बेताब नजर आए इंदौर के बाशिंदे।
लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया […]
April 4, 2021 वैक्सीन ही कोरोना का स्थायी इलाज है, मीडिया के साथ संवाद में बोले विशेषज्ञ चिकित्सक, भ्रांतियों का किया निवारण
इंदौर : कोरोना वैक्सीन को लेकर तमाम भ्रांतियों के निवारण और उसके बेहद सुरक्षित व कारगर […]
September 25, 2020 कृषि सुधार विधेयक किसानों के लिए हितकारी, कांग्रेस किसानों को कर रही गुमराह- बीजेपी
इंदौर : भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सोनकर, किसान मोर्चा के प्रदेश […]