90 वर्ष और अधिक उम्र के स्वयंसेवकों का किया गया सम्मान।
इंदौर : डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति का स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। पंत वैद्य कॉलोनी स्थित नारायण बाग संघ स्थान पर आयोजित समिति के स्थापना दिवस समारोह में इंदौर विभाग के ऐसे सभी वरिष्ठ स्वयंसेवक जिनकी आयु 55 वर्ष से ऊपर और जिनकी संघ आयु 40 वर्ष से अधिक है, का एकत्रीकरण किया गया।इस मौके पर दिवस समारोह में उन सभी स्वयंसेवकों का अभिनंदन किया गया जिनकी उम्र 90 वर्ष या अधिक थी। इनमें एक स्वयंसेवक 99 वर्ष के थे ।
इस दौरान बीते वर्ष में जो स्वमसेवक नहीं रहे उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।मंच पर समिति के अध्यक्ष ईश्वर जी हिंदुजा,समिति के उपाध्यक्ष और विभाग संघ चालक शैलेन्द्र महाजन,क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल मौजूद रहे।
क्षेत्र कार्यवाह अशोक अग्रवाल ने कार्यक्रम में अपना उद्बोधन देते हुए सभी वरिष्ठ स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, सामाजिक समरसता के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर कार्य करें ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में जो प्रस्ताव पास हुए उनका विस्तृत उल्लेख किया गया। अशोक राठी ने कार्यक्रम का संचालन किया। हेडगेवार स्मारक समिति के सचिव राकेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Related Posts
March 16, 2024 मप्र की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में होगा मतदान
लोकसभा निर्वाचन-2024
प्रदेश में प्रभावशील हुई आदर्श आचरण आचार संहिता।
इंदौर : […]
January 10, 2021 145 नए संक्रमित मिले, 4 मरीजों ने तोड़ा दम
इंदौर : कोरोना का संक्रमण शहर में कम तो हुआ है पर इससे होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने […]
April 28, 2024 पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की भागवत कथा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव
कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर की गई पार्किंग […]
July 10, 2023 रोड शो में पहुंची हजारों बहनाओं ने सीएम शिवराज को दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री चौहान ने बहनाओँ का अभिवादन स्वीकारा, बरसाए फूल।
कोई बहना राखी तो कोई […]
November 12, 2020 बापू- बुद्ध छात्रावास में सेनिटेशन ब्लॉक का शुभारंभ
इंदौर : ऑल इंडिया मूवमेंट फॉर सेवा (एम्स) इंदौर द्वारा तेजाजी नगर में संचालित […]
February 5, 2024 11 फरवरी को झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
बीजेपी के लोकसभा चुनाव अभियान की करेंगे शुरुआत।
प्रदेश अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव […]
October 5, 2023 राजगढ़ में प्रियंका गांधी वाड्रा की आमसभा की तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप
जिला प्रशासन के अधिकारियों व कांग्रेस नेताओं द्वारा मंच व्यवस्था हेतु 4 गेट निर्धारित […]