इंदौर : 05 लाख की फिरौती की मांग करने वाले अज्ञात शातिर बदमाश का पता लगाकर पुलिस थाना कनाडिया ने उसे चंद घंटों में ही देवास से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी कर्ज चुकाने के उद्देश्य से वाट्सएप कालिंग कर, फरियादी से लगातार फिरौती की मांग कर रहा था।
ये था मामला।
पुलिस थाना कनाड़िया पर फरियादी मुरारी शाह पिता स्व . रामस्वरूप शाह उम्र 60 साल निवासी 42 संपत फार्म बिचौली मर्दाना इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके वाट्सएप नंबर पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा मो. नं 9479857652 से उसके लड़के को मारने की सुपारी से बचने के लिए 05 लाख रूपए की मांग की जा रही है।
घटना की गम्भीरता को देखते हुए अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कनाडिया इन्दौर एवं थाना MIG इन्दौर की टीम बनाई गई। उन्होंने सायबर सेल की मदद से अज्ञात आरोपी का पता लगाया और फिरौती की मांग करने वाले आरोपी संदीप पिता जगदीश मालवीय उम्र 21 वर्ष निवासी हरिजन मोहल्ला कुण्डी के पास ग्राम फरड कालापीपल जिला शाजापुर को देवास से धर – दबोचा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया है। आरोपी से घटना के संबंध में सघन पूछताछ की जा रही हैं ।
Related Posts
February 10, 2022 मोदी वैक्सीन के जरिए मंत्री सारंग का विपक्ष पर निशाना
इंदौर : चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के इंदौर प्रवास के दौरान उनका मोदी वैक्सीन […]
March 17, 2024 कुमार गंधर्व को फिर से गायन के लिए प्रेरित किया एक छोटी सी चिड़िया ने..!
साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित पुत्री कलापिनी कोमकली ने कुछ इस तरह याद किया अपने […]
August 15, 2021 कोरोना योद्धा के बतौर सम्मानित किए गए समाजसेवी मूलचंदानी
इंदौर : बालाजी सेवा संस्थान द्वारा युगपुरुष स्वामी परमानंद जी महाराज के पावन सान्निध्य […]
June 29, 2021 आंगनवाड़ी और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए 30 जून तक लिए जाएंगे आवेदन
इंदौर : अलीराजपुर जिले की 6 परियोजना अलीराजपुर, सोंडवा, कट्ठीवाडा, चन्द्रशेखर आजाद नगर, […]
January 25, 2025 चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
इंदौर : चाकू बाजी करने वाले दो अपराधी,घटना के चंद घंटों में ही पुलिस थाना खजराना की […]
April 10, 2025 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मांडू के ऐतिहासिक और पुरातात्विक वैभव का किया अवलोकन
धरमपुरी पहुंचकर माँ नर्मदा के किये दर्शन।
भगवान शिव का अभिषेक और महर्षि दधीचि की […]
February 22, 2020 धर्मगुरुओं की मौजूदगी में सांसद लालवानी ने मनाया जन्मदिन इंदौर : लोकसभा चुनाव में देश में 5 लाख से भी अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाने वाले […]