निगम के कार्य करने की दक्षता को बढ़ाएंगे वाहन : महापौर।
इंदौर : शहर में स्वच्छता एवं विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए नगर निगम प्रांगण में ₹3 करोड़ 42 लाख की लागत से 11 जेसीबी वाहनों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य राजेंद्र राठौड़, नंदकिशोर पहाड़िया, निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल,अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, मनोज पाठक, वर्कशॉप प्रभारी मनीष पांडे एवं अन्य उपस्थित थे।
महापौर भार्गव ने इस मौके पर कहा कि ये जेसीबी वाहन शहर में सफाई व्यवस्था, सड़कों के रखरखाव,नालों की सफाई एवं अन्य विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नगर निगम द्वारा लगातार स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक उपकरणों की संख्या बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप में आए नए वाहनों के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति मिलेगी, इन वाहनों के आने से शहर के प्रत्येक जोन में 2-2 जेसीबी और डंपर उपलब्ध रहेंगे जो निगम के कार्यों को गति प्रदान करेंगे। महापौर भार्गव ने वर्कशॉप की अधिकारियों को किए गए कार्यों के लिए बधाई दी।
Related Posts
July 17, 2021 शून्य संक्रमण दर के लिए करना होगा इंतजार, फिर मिले 4 नए संक्रमित
इंदौर : शून्य संक्रमण दर की ओर बढ़ रहे इंदौर को फिलहाल इंतजार करना पड़ सकता है। गुरुवार […]
January 12, 2021 गंदगी के बीच केन्डी व लॉलीपॉप बनाने वाले कारखाने पर की गई कार्रवाई, बड़ी मात्रा में केन्डी व लॉलीपॉप जब्त।
इंदौर : जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने तथा अन्य अनियमितताएं करने वालों के […]
January 28, 2025 महापौर केसरी कुश्ती प्रतियोगिता 30 जनवरी से
महिला एवं पुरूष पहलवानो का होगा पृथक-पृथक दंगल।
पुरूष वर्ग में प्रथम, द्वितीय व […]
June 27, 2019 निगम अधिकारी से मारपीट मामले में आकाश को जेल इंदौर: निगम अधिकारी से मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय को 11 जुलाई तक […]
May 3, 2025 युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत करते पकड़ाया युवक
इंदौर : तुकोगंज थाना क्षेत्र के अपोलो टावर की पार्किंग में एक हिंदू युवती के साथ अश्लील […]
May 29, 2022 मालवा उत्सव में मन मोह गया मनिहारी रास
शिल्प बाजार में मिल रहा है कई तरह का शिल्प।
वेदव्यास द्वारा रचित रामाष्टकम की दी गई […]
December 6, 2023 हुकमचंद मिल मजदूरों के हक में ऐतिहासिक पहल
निगम परिषद के सम्मेलन में नगर निगम के स्वामित्व की हुकमचंद मिल की जमीन हाउसिंग बोर्ड को […]