इंदौर : कोरोना का संक्रमण शहर में कम तो हुआ है पर इससे होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने में चिकित्सा विज्ञान को सफलता नहीं मिल पाई है। रोज तीन से चार मरीज कोरोना से अपनी जान गंवा रहे हैं। शनिवार को भी 4 संक्रमित मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
145 नए संक्रमित मरीज मिले।
शनिवार को 1107 सैम्पल लिए गए। रेपिड एंटीजन सहित कुल 4318 सैम्पलों की जांच की गई। 4148 निगेटिव पाए गए। 145 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 16 रिपीट पॉजिटिव निकले जबकि 9 सैम्पल खारिज किए गए। आज दिनांक तक की बात करें तो कुल 705860 सैम्पलों की अब तक जांच की गई है। 56539 संक्रमित पाए गए। इनमें से करीब 93 फीसदी ठीक हो चुके हैं।
4 मरीजों की मौत।
कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी 4 मरीजों की जान कोरोना से चली गई। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 910 मरीज कोरोना के चलते अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं।
53 हजार से ज्यादा ठीक होकर घर लौटे।
कुल 56539 संक्रमित मरीजों में से अब तक 53301 मरीज ठीक हो गए हैं। 2328 मरीजों का इलाज फिलहाल चल रहा है।
Related Posts
October 1, 2023 कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
10 करोड़ रूपये लागत के तीन विकास कार्यों का लोकार्पण किया ।
धन के अभाव में बच्चों को […]
March 17, 2023 मंथन में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के जरिए छात्र – छात्राओं ने दिखाया अपना प्रतिभा कौशल
नृत्य, फैशन शो, सूफी संगीत से सराबोर रहा प्रेस्टीज प्रबंध संस्थान के वार्षिकोत्सव का […]
January 3, 2023 संवेदनशीलता के साथ लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रहे कलेक्टर इलैया राजा
जनसुनवाई में पढ़ाई और इलाज के लिए की मदद।
पेंशन के लंबित प्रकरणों के लिए शिविर लगाने […]
May 7, 2022 तुलसी नगर पुलिया के चौड़ीकरण कार्य का विधायक हार्डिया ने किया भूमिपूजन
निपानिया क्षेत्र की 50 कॉलोनियों को होगा लाभ।
इंदौर : लंबे समय से अटकी तुलसी नगर […]
November 7, 2024 हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा छठ पर्व
गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर करेंगे घर - परिवार की सुख - समृद्धि की […]
March 20, 2021 सेंट्रल जेल में शुरू हुआ कैदियों का टीकाकरण, पहले दिन तीन सौ कैदियों को लगाया गया टीका
इंदौर : कोरोना की चेन तोड़ने के लिए किए जा रहे टीकाकरण के तहत अब इंदौर की सेन्ट्रल जेल […]
May 18, 2017 लखनऊ में गेस्ट हाऊस के पास संदिग्ध हालात में मिला IAS अफसर का शव लखनऊ.यूपी की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज के मीराबाई गेस्ट हाउस के पास कर्नाटक कैडर […]