इंदौर : अखिल भारतीय सरयूपारीण ब्राह्मण समाज का 10 वां युवक- युवती परिचय सम्मेलन रविवार 19 जनवरी को चिमनबाग स्थित स्काउट ग्राउंड पर होने जा रहा है। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों के साथ विदेशों से भी प्रविष्टियां प्राप्त हो रही हैं।
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनोद द्विवेदी, सचिव सुभाष दुबे, सम्मेलन प्रभारी गौतम तिवारी और अनूप शुक्ला ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में अभी तक 781 प्रविष्टियां आ चुकी हैं। इनमें कुछ प्रविष्टियां विदेशों से भी आई हैं। प्रविष्टियों की संख्या 1 हजार से अधिक होने की बात भी पदाधिकारियों ने कही। उनके मुताबिक सम्मेलन के दौरान ‘सरयू परिवार’ एप्प भी लॉन्च किया जाएगा।
श्री द्विवेदी व शुक्ला ने बताया कि परिचय सम्मेलन हाईटेक होने के साथ पॉलीथिन मुक्त भी होगा। सम्मेलन में विधायक संजय शुक्ला और रमेश मेंदोला अतिथि के बतौर मौजूद रहेंगे। अन्य ब्राह्मण समाजों के पदाधिकारियों को भी सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर समाजसेवी सुनील तिवारी की अगुवाई में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
समाज के ट्रस्ट का गठन।
पदाधिकारियों ने बताया कि समाज का ट्रस्ट ‘श्री सरयू तुलसी सर्वोन्मुखी विकास न्यास’ के नाम से गठित हो चुका हैI। ट्रस्ट के माध्यम से शीघ्र समाज की धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा।
Related Posts
December 24, 2020 गीता केवल ग्रंथ नहीं, जीवन की अनसुलझी पहेलियों को खोलने की चाबी है- साध्वी परमानंदा
इंदौर : गीता अजर-अमर, अचल और अविनाशी अमृत प्रवाह है। गीता, बंधन से मोक्ष की यात्रा […]
October 10, 2022 फाइव ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए आयात कम करना जरूरी – गडकरी
मध्यप्रदेश अपनी सोया नीति बनाएं।
दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का […]
September 30, 2022 स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन
इंदौर : पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 21वीं पूण्यतिथि पर भारतीय जनता […]
October 6, 2024 दुनिया का हर धर्म मानवता का संदेश देता है : मुनिश्री प्रणाम सागर जी
रेसकोर्स रोड़ स्थित मोहता भवन में आयोजित हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा।सभी धर्मों के धर्म […]
January 21, 2023 सानंद के मंच पर दी जाएगी अलौकिक सांगीतिक कार्यक्रम अद्वैता की प्रस्तुति
इंदौर: सानंद न्यास के फुलोरा उपक्रम के तहत मुंबई की संस्था पंचम निषाद के सहयोग से […]
December 24, 2019 भ्र्ष्टाचार के दोषी अधिकारी- ठेकेदारों को 4-4 साल का सश्रम कारावास इंदौर : भ्रष्टाचार में लिप्त 6 अधिकारियों- ठेकेदारों को उनके किये की सजा भुगतनी पड़ी। […]
December 17, 2021 ईथेनॉल पर जीएसटी में की गई कटौती, सस्ता होगा ईंधन…!
नई दिल्ली : इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल की स्कीम पर जीएसटी में कटौती की गई है। केंद्र […]