इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में समस्त नागरिक 28 मई को स्वच्छता अभियान में हो शामिल – महापौर।
इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंदौर की स्वच्छता ही इंदौर का गौरव है। इंदौर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में 28 मई को प्रातः 7:00 बजे से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शहर के जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठन, जागरूक नागरिक, एवं स्वच्छता कार्य में सदा सहयोग करने वाले संगठन के पदाधिकारी एक साथ अपने अपने वार्ड एवं क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
महापौर भार्गव ने कहा कि इंदौर का गौरव इंदौर की स्वच्छता है। हमारी स्वच्छता, हमारा गौरव अभियान के तहत 28 मई सुबह 7 बजे से शहर भर में विशेष सफाई अभियान शुरू होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक, पार्षद, अन्य जनप्रतिनिधि, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षणिक व व्यवसायिक संस्थाओं, रहवासी संघ और आम जन से अभियान में शामिल होने की अपील महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की है।
बता दें कि विशेष स्वच्छता अभियान में शहर के प्रबुद्ध जनों के साथ ही निगम अधिकारी एवं निगम के समस्त सफाईकर्मी भी शामिल होंगे।
Related Posts
July 1, 2021 भूसे के बोरों में छुपाकर ले जाई जा रही 200 पेटी अवैध शराब जब्त
इंदौर : भारी मात्रा में परिवहन कर कर ले जाई जा रही अवैध शराब, पुलिस थाना चंद्रावतीगंज […]
March 5, 2023 अप्रैल माह के अंत तक इंदौर जिले के हर घर में मिलने लगेगा नल से जल
इंदौर जिले में जल जीवन मिशन का प्रभावी क्रिन्यान्वयन।
मिशन के अंतर्गत 95 प्रतिशत […]
November 28, 2020 मिलावट खोरों के खिलाफ की जा रही सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया था जांच के नाम पर भ्रष्टाचार- नरोत्तम
भोपाल : मिलावटखोरों के खिलाफ सरकार ने सख्त अभियान छेड़ा है। 'मिलावट पर कसावट' के इस […]
March 17, 2021 ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों के साथ यातायात में बाधक ठेले वालों पर भी की कार्रवाई
इंदौर : मंगलवार को यातायात पुलिस के अधिकारी- कर्मचारियों ने क्रेन और सपोर्ट के माध्यम […]
March 20, 2022 21 मार्च को सीएम शिवराज करेंगे सरवटे बस स्टैंड का वर्चुअली लोकार्पण
इंदौर: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 स्थित नवनिर्मित सरवटे बस स्टैंड का शुभारंभ […]
June 19, 2023 पुरानी और नई भाजपा, समन्वय दिखा क्या..?
🔹चुनावी चटखारे🔹
(कीर्ति राणा)कांग्रेस में जितने नेता उतने गुट वाली आम बात है लेकिन […]
June 26, 2023 युवाओं को नशाखोरी की ओर धकेलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन : बेग
इंदौर की अस्मिता से खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो करेंगे धरना - प्रदर्शन।
इंदौर : सर्वधर्म […]