भोपाल। कमलनाथ को मप्र की कमान का ऐलान टल गया है। अब यह फैसला जून में होगा। राहुल गांधी खुद मप्र आएंगे और पूरा दिन बातचीत के बाद फैसला लेंगे। तब तक के लिए प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव को कहा गया है कि वो अपना काम नियमित रूप से करें। शनिवार को राहुल गांधी ने अरुण यादव को तलब किया था। इसी दौरान यह निर्देश दिए गए।
जानकारी के अनुसार मप्र में कांग्रेस की लीडरशिप के बदलाव का फैसला फिलहाल टल गया है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव को दिल्ली बुलाया और स्पष्ट निर्देश दिए कि वो पीसीसी में अपना काम हमेशा की तरह करते रहें। अरुण यादव ने उन्हे मप्र आने का न्यौता दिया जिसे राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया। राहुल गांधी जून माह के लास्ट वीक में भोपाल आएंगे।
इससे पहले कहा जा रहा था कि कमलनाथ के नाम पर हाईकमान और मप्र के सभी गुट राजी हो गए हैं और 15 मई तक उनके नाम का ऐलान हो जाएगा। कमलनाथ के निजी सचिव आरके मिगलानी भी भोपाल आ गए थे। उन्होंने कमलनाथ के बंगले में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करवाए। माना जा रहा था कि यहां से कमलनाथ का जनसंपर्क आॅफिस संचालित होगा। बंगले में आम एवं खास लोगों की बैठक व्यवस्थाएं पूरी की जा रहीं थीं। इसी बीच श्री मिगलानी को भी दिल्ली से बुलाया आया और वो काम अधूरा छोड़कर चले गए।
Related Posts
May 22, 2021 सांची दुग्ध संघ ने दूसरी बार कम की खरीदी दर, किसानों को हो रहा नुकसान
इंदौर : दूध उत्पादक किसानों को एक बार फिर चपत लगने वाली है। उन्हें माह के तीसरे सप्ताह […]
August 13, 2021 नागपंचमी पर श्रावणी उपाकर्म का किया गया आयोजन, मंत्रोच्चार के साथ धारण किए गए नए यज्ञोपवीत
इंदौर : शहर की प्रमुख मराठी भाषी संस्थाओं द्वारा नागपंचमी के मौके पर 13 अगस्त शुक्रवार […]
January 10, 2020 सत्ता के अहंकार में चूर हो गई है कमलनाथ सरकार- शिवराज इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र […]
August 4, 2019 सानंद के मंच पर नाटक किरवन्त की दमदार प्रस्तुति इंदौर: सानंद न्यास के बैनर तले खंडवा रोड स्थित यूसीसी सभागृह में आयोजित मराठी नाट्य […]
August 30, 2022 उदयपुर में करोड़ों के गोल्ड और नकदी की डकैती का अभी तक नहीं मिला सुराग..!
उदयपुर : जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में सुंदरवास मेनरोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की […]
June 4, 2021 45+ आयु वर्ग के लिए स्थापित ड्राइव इन टीकाकरण केंद्रों का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारम्भ
इंदौर : आम लोगों की सुविधा के लिये जिला प्रशासन व नगर निगम के सहयोग से इंदौर शहर के सभी […]
July 30, 2019 कमलनाथ के भांजे रतुल के ढाई सौ करोड़ से अधिक के शेयर जब्त नई दिल्ली: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में आरोपी बनाए गए रतुल पूरी के 254 करोड़ के शेयर आयकर […]