इंदौर : फुटपाथ पर बैठकर कारोबार करने वाले पथ विक्रेताओं से सांसद शंकर लालवानी ने राजवाड़ा पहुंचकर दीपावली की खरीदारी की। उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से मुलाकात की, दुकानदारों के हालचाल जाने और बच्चों से बात की।
छोटे दुकानदारों से करें खरीददारी।
सांसद लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पथ विक्रेता और छोटे दुकानदारों से खरीदी के लिए प्रोत्साहित करते हैं। हम सभी को भी इनसे खरीदारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छोटे दुकानदारों के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री सदैव तत्पर रहते हैं। सांसद लालवानी इससे पहले भी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी राखी और माटी की गणेश प्रतिमा के लिए प्रयास करते रहे हैं।
सांसद लालवानी ने कहा कि जो लोग हमारी दिवाली के लिए इतनी मेहनत करते हैं, दीए बनाते हैं, रंग बिरंगी लटकने बनाते हैं, शुभ लाभ के पत्रक, कैलेंडर व अन्य सजावटी सामान बनाते हैं और उसे बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। इसीलिए इन लोगों से उनके बनाए हुए उत्पाद खरीदना चाहिए,जिस से उनकी भी दीपावली हर्षोल्लास से मन सके ।
Related Posts
June 17, 2021 मंडल व बूथ स्तर तक एक पखवाड़े में कई कार्यक्रम करेगी बीजेपी, वर्चुअल बैठक में दी गई जानकारी
इंदौर : प्रदेश संगठन द्वारा निर्देशित एक पखवाडे़ में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के […]
May 22, 2023 भोपाल में स्थापित होगा महाराणा प्रताप लोक – मुख्यमंत्री चौहान
महाराणा प्रताप के शौर्य और वीरता की कहानियाँ पाठ्यक्रम में शामिल होंगी।
महाराणा […]
December 25, 2020 एक जनवरी से तीन चरणों में खुलेंगे कॉलेज
भोपाल : मध्यप्रदेश में 1 जनवरी से शासकीय और अशासकीय महाविद्यालय खुलने जा रहे हैं। तीन […]
July 30, 2023 संभागीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए बीजेपी ने की व्यापक तैयारियां
एयरपोर्ट से लेकर सम्मेलन स्थल तक लगाए झंडे, बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स ।
केंद्रीय […]
December 17, 2024 विजय दिवस पर 1971 के सैन्य नायकों और समाजसेवियों का किया गया सम्मान
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में काव्य की छांव में रचनाओं की गूंज।
गीता रामेश्वरम् ट्रस्ट […]
June 5, 2023 अखंडधाम आश्रम द्वारा संचालित गौशाला का 21 वा स्थापना दिवस मनाया गया
गौशाला को विकसित करने के साथ, मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा करने का लिया संकल्प।
इंदौर : […]
November 29, 2019 रणजीत की भूल से धूमिल हुई पुलिस की छवि कीर्ति राणा
इंदौर : सुपर कॉप ने इंदौर का नाम रोशन किया इससे कोई इंकार […]